Saturday, May 8, 2021

आपके स्वाद का ही नहीं डाइट का भी रखेगा ध्यान बिना तेल वाला चटपटा आम का अचार

बिना तेल वाला चटपटा आम का अचार बनाने के लिए सामग्री-
- 1 किलो कच्चे आम
- स्वादानुसार नमक
- 2 टेबलस्पून सौंफ
- 2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
- 1 टेबलस्पून मेथीदाना
- आधा कप विनेगर
- 1 टीस्पून हींग पाउडर
बिना तेल वाला चटपटा आम का अचार बनाने की विधि-
बिना तेल वाला चटपटा आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पोंछकर 1 घंटे तक कपड़े पर फैलाकर रखें। आम के डंठल और गुठली निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। ध्यान रखें, आम के छिलका नहीं निकालने है।
कड़ाही में मेथीदाना और सौंफ को हल्का-सा भूनकर 1-2 मिनट बाद आंच बंद करके ठंडा होने पर मिक्सी में दरदरा पीस लें। बड़े बर्तन में कटे हुए आम, पिसा दरदरा मसाला, नमक, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और विनेगर को अच्छी तरह मिक्स करें। अब जार में भरकर 1 सप्ताह तक धूप में रखें। हर 2-3 दिन में अचार को लकड़ी के चम्मच से हिलाएं। आपका अचार बनकर तैयार है, आप इसे खाने के साथ सर्व करें।
🙏🙏🙏

बेर का खट्टा मीठा स्वादिष्ट अचार

आवश्यक सामग्री :
बेर 250 ग्राम
एक छोटा कटोरी गुड़
एक छोटा चम्मच इमली का गुदा
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक छोटा चम्मच सौंफ
एक छोटा चम्मच जीरा
आधा छोटा चम्मच मेथी
नमक स्वादानुसार
एक कप पानी
बनाने की विधि :
सबसे पहले मीडियम आंच पर एक तवे पर सौंफ, जीरा और मेथी को सूखा भून लें.
भीनी खुशबू आते ही आंच बंद कर इन्हें ठंडा होने रख दें.
मसालों के ठंडा होते ही इन्हें दरदरा पीसकर तैयार कर लें.
अब सारे बेर को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें.
 अब हर एक बेर पर चाकू से एक चीरा लगाएं.
मीडियम आंच में एक पैन में इमली का गूदा एक कप पानी में घोलकर पकाएं.
इसमें गुड़ भी डाल दें.
जब गुड़ का पेस्ट गाढ़ा होने लगे और बेर के साथ अच्छे से चिपक जाए तो आंच धीमी कर पकाएं और 1-2 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
तैयार मसाला पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
तैयार है बेर का खट्टा-मीठा अचार.
🙏🙏🙏

Monday, May 3, 2021

गर्मियों में पिएं देसी ड्रिंक पान ठंडाई, जानिए आसान रेसिपी

आवश्यक सामग्री :
2 पान के पत्ते
आधा कटोरी पिस्ता
2 बड़े चम्मच सौंफ
2 कप दूध
4-5 हरी इलायची
2 बड़े चम्मच चीनी


बनाने की विधि :
मिक्सर जार में पान के पत्ते, सौंफ, पिस्ता, इलायची, चीनी और आधा कप दूध डालकर अच्छी तरह ग्राइंड कर लें।
अब बाकी बचा दूध डालें और एक बार फिर से ब्लेंडर में पीस लें।
सौंफ के छिलके हटाने के लिए आप चाहें तो ठंडाई को छान भी सकते हैं।
वैसे मैं तो ठंडाई को बिना छाने ही सर्व करना पसंद करती हूं।
स्वादिष्ट पान ठंडाई अब तैयार है।
गिलास में डालें और बर्फ डालकर सर्व करें और खुद भी मजे से पिएं।

Tuesday, February 16, 2021

चेहरे और शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए खर्चीले वैक्सिंग और थ्रेडिंग छोड़ें, घर पर बनाएं 3 नैचुरल उबटन

*चेहरे और शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए खर्चीले वैक्सिंग और थ्रेडिंग छोड़ें, घर पर बनाएं 3 नैचुरल उबटन*
चेहरे और शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग और थ्रेडिंग ज्यादा पॉपुलर तरीके हैं। मगर कुछ लोगों के लिए वैक्सिंग और थ्रेडिंग कराना मुश्किल होता है क्योंकि इन तरीकों में बहुत दर्द होता है। वैक्सिंग और थ्रेडिंग के लिए आप अगर पार्लर जाते हैं, तो ये काफी मंहगा पड़ता है। इसके अलावा थ्रेडिंग और वैक्सिंग के द्वारा हटाए गए बाल जल्द ही दोबारा वापस आ जाते हैं, इसलिए इन्हें जल्दी-जल्दी करना पड़ता है। यदि आप नैचुरल तरीके से घर पर ही अपने अनचाहे बालों को हटाना चाहते हैं, तो आप प्राकृतिक चीजों से बनाए उबटन का सहारा ले सकते हैं। उबटन बहुत पुराने समय से बालों को हटाने के लिए इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। ये त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं इसलिए इनका इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। आइए आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 3 उबटन, जो अनचाहे बालों को हटाने में आपकी मदद करेंगे।
1 ओट्स और कलौंजी से बनाएं उबटन
ओट्स सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए ओट्स और कलौंजी से बना उबटन आपकी त्वचा के बालों को हटाने के साथ-साथ त्वचा के कालेपन को साफ करता है और ग्लो बढ़ाता है। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ 4 चीजें चाहिए- स्किम्ड दूध या कच्चा ठंडा दूध, कलौंजी के बीज, ओट्स (पीसकर पाउडर के फॉर्म में) और शहद। इसे आप निम्न तरीके से बना सकते हैं।
अगर ओट्स पाउडर फॉर्म में है, तो ठीक अन्यथा थोड़े से सूखे ओट्स को ब्लेंडर में डालकर पीस लें।
अब कलौंजी के बीजों को स्किम्ड दूध या कच्चे दूध में भिगोकर 10 मिनट के लिए रख दें, ताकि वे मुलायम हो जाएं।
10 मिनट बाद इस दूध और कलौंजी में ही शहद और ओट्स का पाउडर डाल दें।
इन्हें एक चम्मच की सहायता से अच्छी तरह मिलाएं और पेस्ट जैसा बनाएं।
इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन, हाथ या जहां के भी बाल आपको हटाने हैं, वहां लगाएं और सूखने दें।
जब पेस्ट पूरी तरह सूख जाए, तो तेजी से रगड़ते हुए मसाज करें। इससे आपके अनचाहे बाल आसानी से हट जाएंगे।
2 चंदन से बने उबटन से हटाएं बाल
चंदन त्वचा के लिए कितना फायदेमंद होता है, ये तो आप जानती ही हैं। चंदन के पाउडर से त्वचा की ढेर सारी समस्याएं ठीक की जा सकती है। चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए, दाग-धब्बे, टैनिंग आदि को दूर करने के लिए और चेहरे पर गोल्डन ग्लो लाने के लिए आप चंदन के उबटन का प्रयोग कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको 5 सामग्रियां चाहिए- चंदन पाउडर, साबुत मूंग का पाउडर, संतरे के सूखे छिलकों का पाउडर, एक नींबू और गुलाबजल। इसे नीचे बताए गए तरीके से बनाएं।
सबसे पहले एक बाउल में चंदन का पाउडर और साबुत मूंग का पाउडर लें।
इसमें संतरे के सूखे हुए छिलकों का पाउडर भी डालें और सूखे हुए चम्मच से इन्हें आपस में अच्छी तरह मिलाएं।
अब इस पाउडर के मिश्रण में थोड़ा सा गुलाबजल और एक नींबू का रस डालकर इन्हें अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
अगर मिश्रण सूखा है, तो आप इसमें थोड़ा सा कच्चा दूध भी मिला सकती हैं।
इन्हें मिलाने के बाद जब पेस्ट अच्छी तरह गाढ़ा और स्मूद हो जाए, तो इसे चेहरे पर लगाएं।
पेस्ट के सूख जाने के बाद चेहरे को रगड़ते हुए हाथों से साफ करें और फिर सादे पानी से मुंह धो लें।
इससे आपके चेहरे के बाल हट जाएंगे और चेहरे पर इंस्टैंट ग्लो आ जाएगा।
3 चीनी और शहद से बनाएं नैचुरल उबटन 
अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप चीनी और शहद से भी नैचुरल उबटन बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 3 चीजें चाहिए- 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच चीनी और 1 चम्मच पानी। इसे इस तरह बनाएं।
एक कटोरी में 2 चम्मच चीनी लें और इसमें 1 चम्मच शहद डालें।
अब इसमें 1 चम्मच पानी डालकर इन्हें गाढ़ा पेस्ट बनने तक अच्छी तरह मिलाएं।
इस मिक्सचर को माइक्रोवेव में रखकर 30 सेकण्ड के लिए गर्म कर सकते हैं, ताकि चीनी पिघल जाए। या आप चाहें तो धीमी आंच पर किसी अन्य माध्यम से भी गर्म कर सकती हैं।
जब चीनी पिघलकर मिश्रण स्मूद हो जाए, तो इसे उन स्थानों पर लगाएं, जहां के बाल आपको हटाने हैं।
मिश्रण को लगाने के बाद ऊपर से कपड़े की पट्टियां रख दें और कुछ मिनट के लिए इसे छोड़ दें ताकि मिश्रण ठंडा होकर त्वचा से चिपक जाए।
अब इस कपड़े के स्ट्रिप को धीरे-धीरे खींचें और आप पाएंगे कि आपकी त्वचा के अनचाहे बाल आसानी से निकलने लगे हैं।
🙏🙏🙏💐❤️💐🙏🙏🙏

Saturday, January 2, 2021

फेशियल के लिये अब पार्लर क्यों, घर पर बनायें स्किन फ्रेंडली फेशियल प्रोडक्ट्स

उम्र कोई भी हो त्‍वचा की सफाई जरूरी है। कुछ लोगों को लगता है फेश‍ियल (Facial) केवल मह‍िलाएं करवाती हैं पर आप अगर पुरूष हैं तो आप भी अपनी स्‍किन को अच्‍छा रखने क‍े ल‍िये फेश‍ियल करवा सकते हैं। फेश‍ियल के ल‍िये आपको महंगे पार्लर में नहीं जाना पड़ेगा और न ही ब्रैंड्स के प्रोडक्‍ट्स खरीदने के ल‍िये आपको बजट ब‍िगाड़ने की जरूरत है। फेश‍ियल के ल‍िये 5 स्‍टेप फॉलो क‍िए जाते हैं। क्‍लींजिंग, स्‍क्रब‍िंग, फेस पैक, टोन‍िंग और मॉश्‍चराइज‍िंग। (Facial steps) ज्‍यादा जानकारी के ल‍िये हम आज बात करेंगे ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट डॉ देवेश मिश्रा से और उनसे जानेंगे कि फेश‍ियल करने के ल‍िए होममेड प्रोडक्‍ट्स को कैसे तैयार किया जाए।
1. पहला स्‍टेप-दूध से तैयार करें क्‍लींजर (Milk cleanser)
स्‍वस्‍थ त्‍वचा के ल‍िये आपको स्‍क‍िन को साफ रखने की जरूरत है। त्‍वचा में जमने वाली धूल-मिट्टी से कई तरह की स्‍किन एलर्जी हो सकती है। इससे बचने के ल‍िये फेश‍ियल में पहला स्‍टेप होता है क्‍लींज‍िंग यानी सफाई का। नेचुरल क्‍लींजर बनाना बहुत आसान है। इसे रूई में डुबोकर चेहरे और गर्दन को साफ करें। दूध से शरीर में जमा मैल कटता है इसल‍िये इसे नैचुरल क्‍लींजर कहा जाता है।
कैसे बनायें क्‍लींजर (How to make skin cleanser)
कच्‍चे दूध में 3 बूंद ग्‍ल‍ीसरीन म‍िलायें और चाहें तो गुलाब जल भी डाल सकते हैं।
इसे आप ताज़ा ही बनाकर लगायें।
ज्‍यादा तापमान में दूध खराब हो जाता है इसल‍िये इसे स्‍टोर न करें।
2. दूसरा स्‍टेप-चीनी से बनायें स्‍क्रब (Sugar scrub)
स्‍क्रब करने से चेहरे की मृत त्‍वचा हट जाती है और चेहरा साफ नजर आता है। आजकल बाजार में कई तरह के स्‍क्रब मौजूद हैं पर आप केवल 2 चीजों की मदद से नैचुरल स्‍क्रब बना सकते हैं। इसके ल‍िये शहद में चीनी म‍िलाकर चेहरे पर हल्‍के हाथ से लगायें। याद रखें क‍ि 1 म‍िनट से ज्‍यादा स्‍क्रब न करें वरना चेहरे पर दाने न‍िकल सकते हैं। हल्‍क‍े हाथों से क्‍लॉक और एंटी क्‍लॉक वाइज़ चेहरे पर पेस्‍ट लगायें। चीनी से आपकी त्‍वचा में न‍िखार आयेगा और शहद से त्‍वचा मुलायम हो जायेगी।
कैसे बनायें स्क्रब (How to make scrub)
एक बाउल में चीनी और शहद को म‍िक्‍स कर लें।
एक कंटेनर में न‍िकाल कर स्‍टोर भी कर सकते हैं।
इसमें आप नींबू की कुछ बूंदे भी डाल सकते हैं।
3. तीसरा स्‍टेप-तुलसी ने बना फेसपैक लगायें (Tulsi face pack)
स्‍क्रब करने के बाद आपकी स्‍किन फेश‍ियल के ल‍िये तैयार है। अगला स्‍टेप है अच्‍छा फेसपैक लगाना। डॉ देवेश ने बताया क‍ि आप अपनी पसंद का कोई भी पैक लगा सकते हैं पर हम आपको तुलसी का पैक लगाने की सलाह देंगे। तुलसी एंटीबैक्‍टेर‍ियल मानी जाती है। इससे बनने वाला फेसपैक आपके चेहरे पर मुंहासे और अन्‍य समस्‍या को खत्‍म करेगा। पेस्‍ट को चेहरे पर 20 म‍िनट लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद पानी से चेहरा धो लें।
कैसे बनायें फेस पैक (How to make face pack)
तुलसी फेस पैक बनाने के ल‍िये तुलसी के पत्‍तों पर गरम पानी डालकर पीस लें।
म‍िश्रण मेंं नींबू का रस म‍िलाकर रख लें।
इसे कंटेनर में रखकर स्‍टोर भी कर सकते हैं।
4. चौथा स्‍टेप- हल्‍दी से बनायें टोनर (Haldi toner)
बहुत से लोग ये मानते हैं क‍ि तीन स्‍टेप से फेश‍ियल पूरा हो जाता है पर अगर आप अपनी स्‍किन पर अच्‍छा र‍िजल्‍ट देखना चाहते हैं तो आखिरी स्‍टेप तक फॉलो करें। चौथा स्‍टेप है स्‍किन टोन‍िंग। अगर आपकी त्‍वचा ऑयली है तो टोनिंग आपके ल‍िये फायदेमंद है। इससे त्‍वचा पर जमा तेल कम होता है और त्‍वचा का रंग एक सा लगता है। आप घर पर आसान तरीके से टोनर बना सकते हैं। टोनर बनाने के ल‍िये हल्‍दी का इस्‍तेमाल करिये। हल्‍दी रंग को उभारने का काम करती है। हल्‍दी में एंटी बैक्‍टेर‍ियल गुण भी होते हैं ज‍िससे आपकी स्‍किन पर क‍िसी तरह का कोई साइडइफेक्‍ट नहीं होगा।
कैसे बनायें टोनर (How to make skin toner)
इसे बनाने के ल‍िये 1 चम्‍मच हल्‍दी में 3 चम्‍मच नींबू का रस म‍िला लें और उसमें एक चौथाई गरम पानी डालें।
इसे एक स्‍प्रे बॉटल में भरकर रख लें और आंखों को बचाते हुए चेहरे पर स्प्रे करें।
5. पांचवा स्‍टेप- एलोवेरा मॉश्‍चराइजर से पूरा करें फेशियल (Alovera moisturizer)
टोनर चेहरे पर सूखने के बाद मॉश्‍चराइजर लगायें। इससे आपको मुलायम और चमकदार त्‍वचा म‍िलेगी। एलोवेरा एंटी एज‍िंग को रोकने का काम भी करता है इसलि‍ये इससे बनी क्रीम आपकी स्‍किन के ल‍िये अच्‍छी रहेगी। स्‍क‍िन एलर्जी या सनबर्न में भी एलोवेरा फायदेमंद माना जाता है। इन द‍िनों एलोवेरा लगभग सभी स्‍किन और ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स में म‍िलाया जाता है। इससे बनने वाले मॉश्‍चराइजर की अच्‍छी परत लेकर चेहरे पर मसाज करें। जब तक आपकी स्‍किन इसे अच्‍छी तरह सोक न ले तब तक क्‍लॉक और एंटी क्‍लॉक वाइज हाथों को घुमाते रहें।
कैसे बनायें क्रीम (How to make alovera moisturizer)
एलोवेरा क्रीम बनाने के ल‍िये सबसे पहले बरतन में क्रीम वैक्‍स डालकर धीमी आंच पर पकायें।
प‍िघले वैक्‍स में नार‍ियल तेल डालकर म‍िक्‍सी में पीस लें। क्रीम वैक्‍स आपको कॉस्‍मेट‍िक की शॉप पर आसानी से म‍िल जायेगा।
म‍िश्रण में एलोवेरा जैल डालकर म‍िलायें और एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें।
महीने में क‍ितनी बार फेश‍ियल करें?
फेश‍ियल करने के बीच का अंतराल आपकी त्‍वचा पर न‍िर्भर करता है। अगर आपकी स्‍कि‍न ऑयली है तो आप हफ्ते में 1 बार फेश‍ियल कर सकते हैं वहीं अगर आपकी रूखी त्‍वचा है तो आप हफ्ते में 2 बार फेश‍ियल करें।
फेशियल करने से स्‍क‍िन को क्‍या फायेदा म‍िलता है? (Benefits of Facial for Skin)
फेश‍ियल त्‍वचा के ल‍िये बेहद जरूरी है खासकर उन मह‍िलाओं के ल‍िये जो रोजाना स्‍किन पर ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स इस्‍तेमाल करती हैं।
चेहरे पर मुंहासे होना आम है पर इससे चेहरे पर पड़ने वाले दाग आपको परेशान कर सकते हैं। इससे बचने के ल‍िये फेश‍ियल करना चाहिये। फेश‍ियल से दाग-धब्‍बे जैसी परेशानी दूर होती है।
त्‍वचा पर जमने वाली गंदगी से स्‍क‍िन पोर्स बंद हो जाते हैं। इससे स्‍किन एलर्जी हो सकती है। फेश‍ियल रोम छिद्र खोलने का काम करता है।
लटकी हुई त्‍वचा कौन चाहेगा। फेश‍ियल करने से स्‍किन में कसाव आता है। कोलेजन का स्‍तर बढ़ता है और त्‍वचा टाइट लगती है।
फेश‍ियल से त्‍वचा को हाइड्रेशन मिलता है ज‍िससे चमक आती है और स्‍किन मुलायम महसूस होती है।
फेश‍ियल करने से डेड स्‍क‍िन की परत हट जाती है और चेहरे पर वाइटहेड और ब्‍लैकहेड पनप नहीं पाते।
त्‍वचा को जवां बनाये रखने का राज है फेश‍ियल। उम्र बढ़ने के साथ आपकी त्‍वचा चमक खो देती है और उसे बनाये रखने के ल‍िये आपको हफ्ते में कम से कम 1 बार फेश‍ियल करना चाह‍िये।
चेहरे की मसाज न करने से धीरे-धीरे त्‍वचा मुरझाने लगती है। इसका कारण है ऑक्‍सीजन की कमी। आपके चेहरे पर मौजूद रक्‍त कोश‍िकाओं में ऑक्‍सीजन और पोषक तत्‍वों की पहुंच बढ़ाने के ल‍िये मसाज करना जरूरी है इसल‍िये फेश‍ियल से न कतरायें।
आपके चेहरे पर भी कई प्रेशर प्‍वांइट्स होते हैं ज‍िन्‍हें दबाकर न स‍िर्फ चेहरा बल्‍क‍ि बाक‍ि शरीर भी स्‍वस्‍‍थ्‍य बनता है। फेशियल के दौरान होने वाली मसाज से प्रेशर ब‍िंदुओं पर दबाव पड़ता है और त्‍वचा न‍िखरी हुई लगती है।
फेश‍ियल करने से त्‍वचा में नये सेल्‍स बनते हैं ज‍िससे आपकी पुरानी स्‍किन प्रॉब्‍लम ठीक होती है।
इन आसान उपाय से आप ब‍िना पैसे खर्च क‍िये घर पर फेश‍ियल कर सकते हैं। फेशयल करने के ल‍िये इस्‍तेमाल क‍िये गये उत्‍पाद से अगर आपको स्‍किन एलर्जी हो तो उसका यूज़ बंद कर दें और त्‍वचा रोग व‍िशेषज्ञ को द‍िखाना न भूलें।
🙏🙏🙏

Wednesday, November 25, 2020

बढ़ती सर्दी में बच्चों के लिए फायदेमंद हैं चुकंदर का सूप , जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका

चुकंदर का सूप बनाने के लिए सामग्री-
लहसुन के 2 कली छोटी-छोटी कटी हुई
एक गाजर
एक चुकंदर
काली मिर्च
काला नमक
घी
चुकंदर का सूप बनाने की विधि
घर पर सूप बनाने के लिए सबसे पहले गाजर और चुकंदर को धो लें।
इसके बार लहसुन, गाजर और चुकंदर को उबलने के लिए गैस पर रख दें।
जब ये सभी चीजें उबलकर अच्छी तरह से पक जाएं तो इन्हें ग्राइंडर या ब्लेंडर में पीस लें।
अब एक बर्तन लें और उसमें घी डालें।
इसके बाद इसमें थोड़ा जीरा पाउडर डालें और फिर मिक्स किया गया गाजर और चुकंदर का पेस्ट मिलाएं।
इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे पकने दें।
जब ये पक जाए तो इसमें काला नमक और काली मिर्च डालें और कुछ देर बाद गैस बंद कर दें।
इस तरह आपका चुकंदर सूप बनकर तैयार है।
चुकंदर का सूप पीने के फायदे
1. बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
चुकंदर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने में मदद करता है।
2. दिमाग तेज करता है चुकंदर
बच्चों के मस्तिष्क विकास के लिए चुकंदर फायदेमंद होता है। आप किसी भी रुप में उन्हें चुकंदर खिला सकते हैं। छोटे बच्चों को इसका गुनगना सूप पिलाएं. ऐसा करने से बच्चों का दिमाग तेज होता है।
3. बालों को घना करने के लिए
चुकंदर के कई फायदे हैं। जिन बच्चों के बाल सिर पर कम होते हैं इनके लिए चुकंदर का प्रयोग लाभकारी होता है। सर्दी के मौसम में सूप के रुप में इसका सेवन बालों के लिए लाभकारी होता है।
लोग आमतौर पर चुकंदर खाना पसंद नहीं करते, लेकिन इसके फायदे जानने के बाद आप इसका सेवन अपनी और बच्चों की दिनचर्या में जरूर शामिल करें क्योंकि अच्छी सेहत के लिए अच्छा आहार लेना जरूरी होता है।

Wednesday, August 5, 2020

Rice Water For Hair: बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है चावल का पानी, इस आसान तरीकों से करें इस्तेमाल

Rice Water For Hair: यदि आप अच्छे और स्वस्थ बाल चाहते हैं तो इसके लिए आपको केवल एक गिलास चावल के पानी की जरूरत है. बस इसके लिए आपको चावलों को पानी में भिगोना है. बता दें, कि बालों की परेशानियों को खत्म करने के लिए बरसों से चावल के पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस वजह से अगर आप भी बालों की समस्या का सामना कर रही हैं तो आपको एक बार इस आसान घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.
क्या होता है चावल का पानी? (Rice Water for Healthy Skin)
अगर आप घर पर चावल बनाती हैं तो आपको चावल के पानी के बारे में पहले से पता होगा. आप चावल बनाने से पहले चावलों को पानी में भिगो कर रखती होंगी. इसलिए आगे से उस पानी को फेंकने की जगह उसे संभाल कर रख लें क्योंकि ये आपके बालों और त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है. चावल का पानी दिखने में थोड़ा सा मिल्की होता है क्योंकि चावलों को भिगोने से उनका स्टार्च निकलता है. 
चावल का पानी आपकी त्वचा को टाइट करता है और बालों को भी स्वस्थ करता है. इसके अलावा यह आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है. 
बालों के लिए ऐसे करें चावलों के पानी का इस्तेमाल (How to Use Rice Water for Hair)
बालों के लिए चावलों का पानी निकालने का सबसे पहला तरीका है चावलों को उबाल लें. इस दौरान चावल के उबल जाने के बाद जितना पानी बचे उसका इस्तेमाल करें. यह एक केंद्रित तरल है जिसे आप फेस वाश या हेयर रिंस के रूप में उपयोग करने के लिए पतला कर सकते हैं.
ऐसे बनाएं चावल
- एक गिलास लें और इसे चावलों से भर लें. (आप अपनी पसंद के चावलों का इस्तेमाल कर सकते हैं)
- अब इसमें हमेशा से अधिक पानी डालें.
- कड़ाई में कुछ देर के लिए चावलों को उबालें. ऐसे में आप चाहें तो चावल के ऊपर बचे एक्स्ट्रा पानी को निकाल सकते हैं. या फिर आप चाहें तो चावलों को निकालने के बाद बचे हुए पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बालों में ऐसे करें इस्तेमाल
- एक मग उबले हुए चावलों का पानी लें और उसमें कुछ बूंदे रोजमैरी, लैवेंडर एसेंशियल तेल की डालें.
- अब बालों में शैंपू लगाएं और ऊपर से चावलों का पानी डालें. आपके पास जितना वक्त हो उसके अनुसार 5 से 20 मिनट के लिए इसे बालों में लगा रहने दें.
- इतनी देर तक अपने बालों में आराम से मसाज करें.
- अब अपने बालों को सामान्य पानी से धो लें. हफ्ते में कम से कम एक बार इसे अपने बालों में लगाएं और कुछ वक्त बाद खुद ही असर दिखने लगेगा.
बालों के लिए चावलों के पानी के फायदे (Rice Water Benefits for Hair in Hindi)
स्टडीज के मुताबिक चावलों के पानी में इनोसिटोल और कार्बोहाइड्रेट होता है. चावलों के पानी के निकल जाने के बाद भी इनोसिटोल आपकेक बालों में रहता है और बालों को डैमेज होने से बचाता है. इसके अलावा चावलों के पानी में अमीनो एसिड होता है, जो जड़ों को मजबूत करता है और बालों को घना करता है. साथ ही बालों को शाइनी भी बनाता है. 
इस वजह से चावलों का पानी हर तरह से आपके लिए लाभकारी है. यह सुरक्षित, नेचुरल है और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है.