Sunday, October 17, 2021

गुड़ के चावल बनाने का सही और आसान तरीका

खाने के बाद मीठा तो सभी खाते हैं लकिन आज हम आपको एक ऐसी डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे खाकर आपका पेट तो भरेगा ही और मीठे की कसक भी पूरी होगी साथ ही साथ आप जिन-जिन लोगों को वह खिलाएंगे वह भी आपकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे. ये रेसिपी खासकर उत्तरभारत में पंजाबी घरों में मीठे चावल के नाम से प्रसिद्ध है जो खाने में लजीज भी लगते है और बनाना भी आसान है, चलिए जानते हैं कैसे बनते हैं गुड़ वाले चावल. इसे आप लंच या डिनर में बना सकते है ये बहुत स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्दी भी होते है बच्चे बड़े सब लोग इसे चाव से खाना पसंद करेंगे
गुड़ वाले चावल बनाने के लिए आपको चाहिए.
* बासमती चावल – 1 कप 250 ग्राम
* गुड़ – 1 कप 250 ग्राम
ध्यान दे जितना चावल ले उतना ही गुड़ ले.
* पानी – 2.5 ग्लास जिस ग्लास के नाप से चावल ले इसी से पानी भी ले
* घी – 1 बड़ा चम्मच
* पानी – 1/2 कप
* सौंफ – 1/4 चम्मच
* इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
* सूखा नारियल – 2-3 इंच का टुकड़ा
* दालचीनी – 1 इंच
* लौंग – 2
* किशमिश – 10-12
* काजू और बादाम – 15-20
गुड़ वाले चावल बनाने कि विधि
स्टेप -1 सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर साफ कर ले और आधे घंटे में लिए पानी में भिगो कर रख लीजिए.
स्टेप -2 अब एक कढ़ाही में पानी डाल कर गरम करे और गुड़ को टुकड़ों में तोड़ कर पानी में डाल कर पिघलने तक पकाए. जब पानी में गुड़ अच्छे से घुल जाए और हल्की गाढ़ी हो जाए आंच बंद कर दे, और गुड़ वाले पानी को छान लीजिए ताकि इसमें जो भी अशुद्धियां है वो अलग हो जाए.
स्टेप -3 अब एक कुकर में घी डाल कर गरम करे और इसमें लौंग, दाल चीनी, सौफ, सूखा नारियल, किशमिश, काजू बादाम डाल कर 1-2 मिनट धीमी आंच पर भूनें फिर इसमें चावल डाल कर 2-3 मिनट भूनें और फिर गुड़ वाला पानी डालकर मिक्स कर लीजिए और इलायची पाउडर या केसर के धागे डाल कर मिलाएं और 2 सिटी आने तक पका लीजिए
आप चाहे तो कुकर का सिटी निकाल कर बस ढक कर ऐसे ही मीडियम आंच पर 8-10 मिनट पका लीजिए एकदम खिले खिले मीठे चावल बन कर तैयार होंगे दोनों ही तरीके से आप जरूर बना कर ट्राई करे एक बार.
🙏🙏🙏💐💕💐🙏🙏🙏

Tuesday, June 29, 2021

हरी मिर्च का ठेचा

आवश्यक सामग्री/ingredients for green chilli thecha

  • 50 ग्राम हरी मिर्च
  • 50 ग्राम मूंगफली के दाने
  • 5-6 लहसुन की कलियां
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक

हरी मिर्च का ठेचा बनाने की विधि/how to make green chilli thecha

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली को ड्राई रोस्ट कर लेंगे|
  • ठंडा होने के बाद हाथों से रगड़ कर मूंगफली के छिलके निकाल देंगे।
  • अब हरी मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तब इसमें जीरा और लहसुन की कलियां डाल दें।
  • लहसुन को आधा मिनट तक मीडियम आंच में भुनने के बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च डाल देंगे और 3 से 4 मिनट तक मध्यम आंच में पका लेंगे।
  • अब इसमें भुने हुए मूंगफली के दाने डालकर अच्छे से मिला लेंगे।
  • इसमें स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करेंगे और 2 से 3 मिनट तक और पका लेंगे।
  • अब गैस बंद कर दें और इसे खलबट्टा में डालकर अच्छे से कूट कर तैयार करेंगे।
  • आप इसे मिक्सी में भी दरदरा पीस सकते हैं।
  • हरी मिर्च का ठेचा बनकर तैयार है, इसे फ्रिज में रखकर आप एक हफ्ते तक खा सकते हैं।
  • ये खाने में इतना टेस्टी लगता है कि अगर आपने इसे एक बार बना लिया तो बार-बार बनाने का मन करेंगे।

अधरक कैंडी बनाने की विधि। Ginger Candy Recipe

बाजार की तुलना में घर पर बनाये जाने वाले चॉकलेट और कैंडी अधिक स्वादिष्ट और स्वस्थ होते हैं। यह प्रक्रिया उत्पादों की गुणवत्ता और स्वस्थता को सुनिश्चित करती है। लेक़िन, बच्चे तो हमेशा उन्हें खाने की लालसा करेंगे !!! तो क्यों ना उनके लिए घर पर स्वादिष्ट और चटपटी कैंडी बनाने का प्रयास करें??? यह नुस्खा अधरक से बनाया गया है और यह बच्चों के लिए गले की समस्याओं को कम करने में भी मदद करेगा। तो आइए जानें इन स्वादिष्ट “अधरक कैंडी” बनानें की विधि। घर पर इसे बनाएं और आप भी इसे खाने का आनंद लें।

आवश्यक सामाग्री

  • अधरक – १/२ कप
  • गुड़ – 1 कप
  • सेंधा नमक – 1/4 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • मिश्री – 2 बड़े चम्मच
  • मिश्री को बारीक पाऊडर में पीस लें। इसे एक तरफ रखें। पीसने वाले जार में अधरक, सेंधा नमक और 2 से 3 बड़े चम्मच पानी लें।

    एक महीन पेस्ट में पीस लें। इसे एक तरफ रखें। इसके बाद, एक पैन में गुड़ लें और उसमें 2 से 3 बड़े चम्मच पानी डालें। तब तक उबालें जब तक गुड़ पिघल न जाए।

    फिर, इसमें अधरक का पेस्ट मिलाएं और 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालें।

    अब, अच्छी तरह से हिलाएं। मध्यम आंच पर उबालें। इलायची पाउडर का 1/2 छोटा चम्मच डालें।

    इसे अच्छी तरह से हिलाएं। मिश्रण धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा और पैन से अलग होना शुरू कर देगा।

    फिर, इसे एक कटोरे में स्थानांतरित करें। इसे थोड़ा ठंडा होने दें। अपनी हथेली पर घी लगाएं।

    अब मिश्रण के छोटे हिस्से लें और उन्हें छोटी गेंदों का आकार दें।

    फिर, एक कटोरी में बारीक पीसी हुई मिश्री पाउडर डालें।

    अब,अधरक कैंडी गोलों को इसमें डालें और उनपर पीसी हुई चीनी अच्छी तरह से मिलाकर कोट करें।

    इन कैंडी को लगभग एक महीने तक कमरे के तापमान पर रखा जा सकता है।

Monday, May 31, 2021

: घर पर मिनटों में तैयार करें बाज़ार जैसा कस्टर्ड पाउडर

कस्टर्ड पाउडर बनाने के लिए सामग्री की ज़रूरत।
चीनी-1 कप, काजू-1/3 कप, ,मिल्क पाउडर-1/3 कप, कॉर्न फ्लोर-1 कप, पीला फ़ूड कलर-1/4 चम्मच, इलायची पाउडर-1/4 (ऑप्शनल)
बनाने का तरीका
कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी सामग्री को कुछ देर के लिए धूप में रख दीजिए।
इधर आप ग्राइंडर को भी अच्छे से साफ कर लीजिए।
ग्राइंडर साफ करने के बाद काजू, चीनी, मिल्क पाउडर, कॉर्न फ्लोर और फ़ूड कलर को डालकर लगभग 10 मिनट तक पीस कर लीजिए।
अब इस मिश्रण में इलायची पाउडर को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और एयर पैक डिब्बे से रखकर बंद कर दीजिए।
इस मिश्रण का आप तीन से चार महीने तक भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन चीजों को बनाएं कस्टर्ड पाउडर से
कस्टर्ड पाउडर को एक नहीं बल्कि कई रेसिपीज को बनाने में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप कस्टर्ड पाउडर से हलवा, आइसक्रीम, खीर और फ्रूट्स कस्टर्ड रेसिपी जैसी कई बेहतरीन चीजों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप वैनिला कस्टर्ड पाउडर भी आसानी से घर पर बना सकते हैं। हां, एक बता ज़रूर बताना चाहेंगे कि आप कॉर्न फ्लोर की जगह इस रेसिपी में चावल के आटे को भी शामिल कर सकते हैं।
घर पर तैयार कस्टर्ड पाउडर के फायदे
अभी तक आप जान ही चुके होंगे कि कस्टर्ड पाउडर में काजू और कॉर्न फ्लोर के अलावा किन चीजों का इस्तेमाल होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर निर्मित कस्टर्ड पाउडर में कैल्शियम की मात्रा अच्छी होती है, जो हड्डियों को मज़बूत करने के लिए बेस्ट है। घर पर तैयार इस रेसिपी में किसी भी तरह की मिलावट नहीं होने की वजह से ये टेस्टी होने के साथ-साथ पेट को हेल्दी रखता है।
🙏🙏🙏

Saturday, May 8, 2021

आपके स्वाद का ही नहीं डाइट का भी रखेगा ध्यान बिना तेल वाला चटपटा आम का अचार

बिना तेल वाला चटपटा आम का अचार बनाने के लिए सामग्री-
- 1 किलो कच्चे आम
- स्वादानुसार नमक
- 2 टेबलस्पून सौंफ
- 2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
- 1 टेबलस्पून मेथीदाना
- आधा कप विनेगर
- 1 टीस्पून हींग पाउडर
बिना तेल वाला चटपटा आम का अचार बनाने की विधि-
बिना तेल वाला चटपटा आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पोंछकर 1 घंटे तक कपड़े पर फैलाकर रखें। आम के डंठल और गुठली निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। ध्यान रखें, आम के छिलका नहीं निकालने है।
कड़ाही में मेथीदाना और सौंफ को हल्का-सा भूनकर 1-2 मिनट बाद आंच बंद करके ठंडा होने पर मिक्सी में दरदरा पीस लें। बड़े बर्तन में कटे हुए आम, पिसा दरदरा मसाला, नमक, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और विनेगर को अच्छी तरह मिक्स करें। अब जार में भरकर 1 सप्ताह तक धूप में रखें। हर 2-3 दिन में अचार को लकड़ी के चम्मच से हिलाएं। आपका अचार बनकर तैयार है, आप इसे खाने के साथ सर्व करें।
🙏🙏🙏

बेर का खट्टा मीठा स्वादिष्ट अचार

आवश्यक सामग्री :
बेर 250 ग्राम
एक छोटा कटोरी गुड़
एक छोटा चम्मच इमली का गुदा
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक छोटा चम्मच सौंफ
एक छोटा चम्मच जीरा
आधा छोटा चम्मच मेथी
नमक स्वादानुसार
एक कप पानी
बनाने की विधि :
सबसे पहले मीडियम आंच पर एक तवे पर सौंफ, जीरा और मेथी को सूखा भून लें.
भीनी खुशबू आते ही आंच बंद कर इन्हें ठंडा होने रख दें.
मसालों के ठंडा होते ही इन्हें दरदरा पीसकर तैयार कर लें.
अब सारे बेर को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें.
 अब हर एक बेर पर चाकू से एक चीरा लगाएं.
मीडियम आंच में एक पैन में इमली का गूदा एक कप पानी में घोलकर पकाएं.
इसमें गुड़ भी डाल दें.
जब गुड़ का पेस्ट गाढ़ा होने लगे और बेर के साथ अच्छे से चिपक जाए तो आंच धीमी कर पकाएं और 1-2 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
तैयार मसाला पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
तैयार है बेर का खट्टा-मीठा अचार.
🙏🙏🙏

Monday, May 3, 2021

गर्मियों में पिएं देसी ड्रिंक पान ठंडाई, जानिए आसान रेसिपी

आवश्यक सामग्री :
2 पान के पत्ते
आधा कटोरी पिस्ता
2 बड़े चम्मच सौंफ
2 कप दूध
4-5 हरी इलायची
2 बड़े चम्मच चीनी


बनाने की विधि :
मिक्सर जार में पान के पत्ते, सौंफ, पिस्ता, इलायची, चीनी और आधा कप दूध डालकर अच्छी तरह ग्राइंड कर लें।
अब बाकी बचा दूध डालें और एक बार फिर से ब्लेंडर में पीस लें।
सौंफ के छिलके हटाने के लिए आप चाहें तो ठंडाई को छान भी सकते हैं।
वैसे मैं तो ठंडाई को बिना छाने ही सर्व करना पसंद करती हूं।
स्वादिष्ट पान ठंडाई अब तैयार है।
गिलास में डालें और बर्फ डालकर सर्व करें और खुद भी मजे से पिएं।

Tuesday, February 16, 2021

चेहरे और शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए खर्चीले वैक्सिंग और थ्रेडिंग छोड़ें, घर पर बनाएं 3 नैचुरल उबटन

*चेहरे और शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए खर्चीले वैक्सिंग और थ्रेडिंग छोड़ें, घर पर बनाएं 3 नैचुरल उबटन*
चेहरे और शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग और थ्रेडिंग ज्यादा पॉपुलर तरीके हैं। मगर कुछ लोगों के लिए वैक्सिंग और थ्रेडिंग कराना मुश्किल होता है क्योंकि इन तरीकों में बहुत दर्द होता है। वैक्सिंग और थ्रेडिंग के लिए आप अगर पार्लर जाते हैं, तो ये काफी मंहगा पड़ता है। इसके अलावा थ्रेडिंग और वैक्सिंग के द्वारा हटाए गए बाल जल्द ही दोबारा वापस आ जाते हैं, इसलिए इन्हें जल्दी-जल्दी करना पड़ता है। यदि आप नैचुरल तरीके से घर पर ही अपने अनचाहे बालों को हटाना चाहते हैं, तो आप प्राकृतिक चीजों से बनाए उबटन का सहारा ले सकते हैं। उबटन बहुत पुराने समय से बालों को हटाने के लिए इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। ये त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं इसलिए इनका इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। आइए आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 3 उबटन, जो अनचाहे बालों को हटाने में आपकी मदद करेंगे।
1 ओट्स और कलौंजी से बनाएं उबटन
ओट्स सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए ओट्स और कलौंजी से बना उबटन आपकी त्वचा के बालों को हटाने के साथ-साथ त्वचा के कालेपन को साफ करता है और ग्लो बढ़ाता है। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ 4 चीजें चाहिए- स्किम्ड दूध या कच्चा ठंडा दूध, कलौंजी के बीज, ओट्स (पीसकर पाउडर के फॉर्म में) और शहद। इसे आप निम्न तरीके से बना सकते हैं।
अगर ओट्स पाउडर फॉर्म में है, तो ठीक अन्यथा थोड़े से सूखे ओट्स को ब्लेंडर में डालकर पीस लें।
अब कलौंजी के बीजों को स्किम्ड दूध या कच्चे दूध में भिगोकर 10 मिनट के लिए रख दें, ताकि वे मुलायम हो जाएं।
10 मिनट बाद इस दूध और कलौंजी में ही शहद और ओट्स का पाउडर डाल दें।
इन्हें एक चम्मच की सहायता से अच्छी तरह मिलाएं और पेस्ट जैसा बनाएं।
इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन, हाथ या जहां के भी बाल आपको हटाने हैं, वहां लगाएं और सूखने दें।
जब पेस्ट पूरी तरह सूख जाए, तो तेजी से रगड़ते हुए मसाज करें। इससे आपके अनचाहे बाल आसानी से हट जाएंगे।
2 चंदन से बने उबटन से हटाएं बाल
चंदन त्वचा के लिए कितना फायदेमंद होता है, ये तो आप जानती ही हैं। चंदन के पाउडर से त्वचा की ढेर सारी समस्याएं ठीक की जा सकती है। चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए, दाग-धब्बे, टैनिंग आदि को दूर करने के लिए और चेहरे पर गोल्डन ग्लो लाने के लिए आप चंदन के उबटन का प्रयोग कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको 5 सामग्रियां चाहिए- चंदन पाउडर, साबुत मूंग का पाउडर, संतरे के सूखे छिलकों का पाउडर, एक नींबू और गुलाबजल। इसे नीचे बताए गए तरीके से बनाएं।
सबसे पहले एक बाउल में चंदन का पाउडर और साबुत मूंग का पाउडर लें।
इसमें संतरे के सूखे हुए छिलकों का पाउडर भी डालें और सूखे हुए चम्मच से इन्हें आपस में अच्छी तरह मिलाएं।
अब इस पाउडर के मिश्रण में थोड़ा सा गुलाबजल और एक नींबू का रस डालकर इन्हें अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
अगर मिश्रण सूखा है, तो आप इसमें थोड़ा सा कच्चा दूध भी मिला सकती हैं।
इन्हें मिलाने के बाद जब पेस्ट अच्छी तरह गाढ़ा और स्मूद हो जाए, तो इसे चेहरे पर लगाएं।
पेस्ट के सूख जाने के बाद चेहरे को रगड़ते हुए हाथों से साफ करें और फिर सादे पानी से मुंह धो लें।
इससे आपके चेहरे के बाल हट जाएंगे और चेहरे पर इंस्टैंट ग्लो आ जाएगा।
3 चीनी और शहद से बनाएं नैचुरल उबटन 
अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप चीनी और शहद से भी नैचुरल उबटन बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 3 चीजें चाहिए- 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच चीनी और 1 चम्मच पानी। इसे इस तरह बनाएं।
एक कटोरी में 2 चम्मच चीनी लें और इसमें 1 चम्मच शहद डालें।
अब इसमें 1 चम्मच पानी डालकर इन्हें गाढ़ा पेस्ट बनने तक अच्छी तरह मिलाएं।
इस मिक्सचर को माइक्रोवेव में रखकर 30 सेकण्ड के लिए गर्म कर सकते हैं, ताकि चीनी पिघल जाए। या आप चाहें तो धीमी आंच पर किसी अन्य माध्यम से भी गर्म कर सकती हैं।
जब चीनी पिघलकर मिश्रण स्मूद हो जाए, तो इसे उन स्थानों पर लगाएं, जहां के बाल आपको हटाने हैं।
मिश्रण को लगाने के बाद ऊपर से कपड़े की पट्टियां रख दें और कुछ मिनट के लिए इसे छोड़ दें ताकि मिश्रण ठंडा होकर त्वचा से चिपक जाए।
अब इस कपड़े के स्ट्रिप को धीरे-धीरे खींचें और आप पाएंगे कि आपकी त्वचा के अनचाहे बाल आसानी से निकलने लगे हैं।
🙏🙏🙏💐❤️💐🙏🙏🙏

Saturday, January 2, 2021

फेशियल के लिये अब पार्लर क्यों, घर पर बनायें स्किन फ्रेंडली फेशियल प्रोडक्ट्स

उम्र कोई भी हो त्‍वचा की सफाई जरूरी है। कुछ लोगों को लगता है फेश‍ियल (Facial) केवल मह‍िलाएं करवाती हैं पर आप अगर पुरूष हैं तो आप भी अपनी स्‍किन को अच्‍छा रखने क‍े ल‍िये फेश‍ियल करवा सकते हैं। फेश‍ियल के ल‍िये आपको महंगे पार्लर में नहीं जाना पड़ेगा और न ही ब्रैंड्स के प्रोडक्‍ट्स खरीदने के ल‍िये आपको बजट ब‍िगाड़ने की जरूरत है। फेश‍ियल के ल‍िये 5 स्‍टेप फॉलो क‍िए जाते हैं। क्‍लींजिंग, स्‍क्रब‍िंग, फेस पैक, टोन‍िंग और मॉश्‍चराइज‍िंग। (Facial steps) ज्‍यादा जानकारी के ल‍िये हम आज बात करेंगे ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट डॉ देवेश मिश्रा से और उनसे जानेंगे कि फेश‍ियल करने के ल‍िए होममेड प्रोडक्‍ट्स को कैसे तैयार किया जाए।
1. पहला स्‍टेप-दूध से तैयार करें क्‍लींजर (Milk cleanser)
स्‍वस्‍थ त्‍वचा के ल‍िये आपको स्‍क‍िन को साफ रखने की जरूरत है। त्‍वचा में जमने वाली धूल-मिट्टी से कई तरह की स्‍किन एलर्जी हो सकती है। इससे बचने के ल‍िये फेश‍ियल में पहला स्‍टेप होता है क्‍लींज‍िंग यानी सफाई का। नेचुरल क्‍लींजर बनाना बहुत आसान है। इसे रूई में डुबोकर चेहरे और गर्दन को साफ करें। दूध से शरीर में जमा मैल कटता है इसल‍िये इसे नैचुरल क्‍लींजर कहा जाता है।
कैसे बनायें क्‍लींजर (How to make skin cleanser)
कच्‍चे दूध में 3 बूंद ग्‍ल‍ीसरीन म‍िलायें और चाहें तो गुलाब जल भी डाल सकते हैं।
इसे आप ताज़ा ही बनाकर लगायें।
ज्‍यादा तापमान में दूध खराब हो जाता है इसल‍िये इसे स्‍टोर न करें।
2. दूसरा स्‍टेप-चीनी से बनायें स्‍क्रब (Sugar scrub)
स्‍क्रब करने से चेहरे की मृत त्‍वचा हट जाती है और चेहरा साफ नजर आता है। आजकल बाजार में कई तरह के स्‍क्रब मौजूद हैं पर आप केवल 2 चीजों की मदद से नैचुरल स्‍क्रब बना सकते हैं। इसके ल‍िये शहद में चीनी म‍िलाकर चेहरे पर हल्‍के हाथ से लगायें। याद रखें क‍ि 1 म‍िनट से ज्‍यादा स्‍क्रब न करें वरना चेहरे पर दाने न‍िकल सकते हैं। हल्‍क‍े हाथों से क्‍लॉक और एंटी क्‍लॉक वाइज़ चेहरे पर पेस्‍ट लगायें। चीनी से आपकी त्‍वचा में न‍िखार आयेगा और शहद से त्‍वचा मुलायम हो जायेगी।
कैसे बनायें स्क्रब (How to make scrub)
एक बाउल में चीनी और शहद को म‍िक्‍स कर लें।
एक कंटेनर में न‍िकाल कर स्‍टोर भी कर सकते हैं।
इसमें आप नींबू की कुछ बूंदे भी डाल सकते हैं।
3. तीसरा स्‍टेप-तुलसी ने बना फेसपैक लगायें (Tulsi face pack)
स्‍क्रब करने के बाद आपकी स्‍किन फेश‍ियल के ल‍िये तैयार है। अगला स्‍टेप है अच्‍छा फेसपैक लगाना। डॉ देवेश ने बताया क‍ि आप अपनी पसंद का कोई भी पैक लगा सकते हैं पर हम आपको तुलसी का पैक लगाने की सलाह देंगे। तुलसी एंटीबैक्‍टेर‍ियल मानी जाती है। इससे बनने वाला फेसपैक आपके चेहरे पर मुंहासे और अन्‍य समस्‍या को खत्‍म करेगा। पेस्‍ट को चेहरे पर 20 म‍िनट लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद पानी से चेहरा धो लें।
कैसे बनायें फेस पैक (How to make face pack)
तुलसी फेस पैक बनाने के ल‍िये तुलसी के पत्‍तों पर गरम पानी डालकर पीस लें।
म‍िश्रण मेंं नींबू का रस म‍िलाकर रख लें।
इसे कंटेनर में रखकर स्‍टोर भी कर सकते हैं।
4. चौथा स्‍टेप- हल्‍दी से बनायें टोनर (Haldi toner)
बहुत से लोग ये मानते हैं क‍ि तीन स्‍टेप से फेश‍ियल पूरा हो जाता है पर अगर आप अपनी स्‍किन पर अच्‍छा र‍िजल्‍ट देखना चाहते हैं तो आखिरी स्‍टेप तक फॉलो करें। चौथा स्‍टेप है स्‍किन टोन‍िंग। अगर आपकी त्‍वचा ऑयली है तो टोनिंग आपके ल‍िये फायदेमंद है। इससे त्‍वचा पर जमा तेल कम होता है और त्‍वचा का रंग एक सा लगता है। आप घर पर आसान तरीके से टोनर बना सकते हैं। टोनर बनाने के ल‍िये हल्‍दी का इस्‍तेमाल करिये। हल्‍दी रंग को उभारने का काम करती है। हल्‍दी में एंटी बैक्‍टेर‍ियल गुण भी होते हैं ज‍िससे आपकी स्‍किन पर क‍िसी तरह का कोई साइडइफेक्‍ट नहीं होगा।
कैसे बनायें टोनर (How to make skin toner)
इसे बनाने के ल‍िये 1 चम्‍मच हल्‍दी में 3 चम्‍मच नींबू का रस म‍िला लें और उसमें एक चौथाई गरम पानी डालें।
इसे एक स्‍प्रे बॉटल में भरकर रख लें और आंखों को बचाते हुए चेहरे पर स्प्रे करें।
5. पांचवा स्‍टेप- एलोवेरा मॉश्‍चराइजर से पूरा करें फेशियल (Alovera moisturizer)
टोनर चेहरे पर सूखने के बाद मॉश्‍चराइजर लगायें। इससे आपको मुलायम और चमकदार त्‍वचा म‍िलेगी। एलोवेरा एंटी एज‍िंग को रोकने का काम भी करता है इसलि‍ये इससे बनी क्रीम आपकी स्‍किन के ल‍िये अच्‍छी रहेगी। स्‍क‍िन एलर्जी या सनबर्न में भी एलोवेरा फायदेमंद माना जाता है। इन द‍िनों एलोवेरा लगभग सभी स्‍किन और ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स में म‍िलाया जाता है। इससे बनने वाले मॉश्‍चराइजर की अच्‍छी परत लेकर चेहरे पर मसाज करें। जब तक आपकी स्‍किन इसे अच्‍छी तरह सोक न ले तब तक क्‍लॉक और एंटी क्‍लॉक वाइज हाथों को घुमाते रहें।
कैसे बनायें क्रीम (How to make alovera moisturizer)
एलोवेरा क्रीम बनाने के ल‍िये सबसे पहले बरतन में क्रीम वैक्‍स डालकर धीमी आंच पर पकायें।
प‍िघले वैक्‍स में नार‍ियल तेल डालकर म‍िक्‍सी में पीस लें। क्रीम वैक्‍स आपको कॉस्‍मेट‍िक की शॉप पर आसानी से म‍िल जायेगा।
म‍िश्रण में एलोवेरा जैल डालकर म‍िलायें और एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें।
महीने में क‍ितनी बार फेश‍ियल करें?
फेश‍ियल करने के बीच का अंतराल आपकी त्‍वचा पर न‍िर्भर करता है। अगर आपकी स्‍कि‍न ऑयली है तो आप हफ्ते में 1 बार फेश‍ियल कर सकते हैं वहीं अगर आपकी रूखी त्‍वचा है तो आप हफ्ते में 2 बार फेश‍ियल करें।
फेशियल करने से स्‍क‍िन को क्‍या फायेदा म‍िलता है? (Benefits of Facial for Skin)
फेश‍ियल त्‍वचा के ल‍िये बेहद जरूरी है खासकर उन मह‍िलाओं के ल‍िये जो रोजाना स्‍किन पर ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स इस्‍तेमाल करती हैं।
चेहरे पर मुंहासे होना आम है पर इससे चेहरे पर पड़ने वाले दाग आपको परेशान कर सकते हैं। इससे बचने के ल‍िये फेश‍ियल करना चाहिये। फेश‍ियल से दाग-धब्‍बे जैसी परेशानी दूर होती है।
त्‍वचा पर जमने वाली गंदगी से स्‍क‍िन पोर्स बंद हो जाते हैं। इससे स्‍किन एलर्जी हो सकती है। फेश‍ियल रोम छिद्र खोलने का काम करता है।
लटकी हुई त्‍वचा कौन चाहेगा। फेश‍ियल करने से स्‍किन में कसाव आता है। कोलेजन का स्‍तर बढ़ता है और त्‍वचा टाइट लगती है।
फेश‍ियल से त्‍वचा को हाइड्रेशन मिलता है ज‍िससे चमक आती है और स्‍किन मुलायम महसूस होती है।
फेश‍ियल करने से डेड स्‍क‍िन की परत हट जाती है और चेहरे पर वाइटहेड और ब्‍लैकहेड पनप नहीं पाते।
त्‍वचा को जवां बनाये रखने का राज है फेश‍ियल। उम्र बढ़ने के साथ आपकी त्‍वचा चमक खो देती है और उसे बनाये रखने के ल‍िये आपको हफ्ते में कम से कम 1 बार फेश‍ियल करना चाह‍िये।
चेहरे की मसाज न करने से धीरे-धीरे त्‍वचा मुरझाने लगती है। इसका कारण है ऑक्‍सीजन की कमी। आपके चेहरे पर मौजूद रक्‍त कोश‍िकाओं में ऑक्‍सीजन और पोषक तत्‍वों की पहुंच बढ़ाने के ल‍िये मसाज करना जरूरी है इसल‍िये फेश‍ियल से न कतरायें।
आपके चेहरे पर भी कई प्रेशर प्‍वांइट्स होते हैं ज‍िन्‍हें दबाकर न स‍िर्फ चेहरा बल्‍क‍ि बाक‍ि शरीर भी स्‍वस्‍‍थ्‍य बनता है। फेशियल के दौरान होने वाली मसाज से प्रेशर ब‍िंदुओं पर दबाव पड़ता है और त्‍वचा न‍िखरी हुई लगती है।
फेश‍ियल करने से त्‍वचा में नये सेल्‍स बनते हैं ज‍िससे आपकी पुरानी स्‍किन प्रॉब्‍लम ठीक होती है।
इन आसान उपाय से आप ब‍िना पैसे खर्च क‍िये घर पर फेश‍ियल कर सकते हैं। फेशयल करने के ल‍िये इस्‍तेमाल क‍िये गये उत्‍पाद से अगर आपको स्‍किन एलर्जी हो तो उसका यूज़ बंद कर दें और त्‍वचा रोग व‍िशेषज्ञ को द‍िखाना न भूलें।
🙏🙏🙏

Wednesday, November 25, 2020

बढ़ती सर्दी में बच्चों के लिए फायदेमंद हैं चुकंदर का सूप , जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका

चुकंदर का सूप बनाने के लिए सामग्री-
लहसुन के 2 कली छोटी-छोटी कटी हुई
एक गाजर
एक चुकंदर
काली मिर्च
काला नमक
घी
चुकंदर का सूप बनाने की विधि
घर पर सूप बनाने के लिए सबसे पहले गाजर और चुकंदर को धो लें।
इसके बार लहसुन, गाजर और चुकंदर को उबलने के लिए गैस पर रख दें।
जब ये सभी चीजें उबलकर अच्छी तरह से पक जाएं तो इन्हें ग्राइंडर या ब्लेंडर में पीस लें।
अब एक बर्तन लें और उसमें घी डालें।
इसके बाद इसमें थोड़ा जीरा पाउडर डालें और फिर मिक्स किया गया गाजर और चुकंदर का पेस्ट मिलाएं।
इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे पकने दें।
जब ये पक जाए तो इसमें काला नमक और काली मिर्च डालें और कुछ देर बाद गैस बंद कर दें।
इस तरह आपका चुकंदर सूप बनकर तैयार है।
चुकंदर का सूप पीने के फायदे
1. बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
चुकंदर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने में मदद करता है।
2. दिमाग तेज करता है चुकंदर
बच्चों के मस्तिष्क विकास के लिए चुकंदर फायदेमंद होता है। आप किसी भी रुप में उन्हें चुकंदर खिला सकते हैं। छोटे बच्चों को इसका गुनगना सूप पिलाएं. ऐसा करने से बच्चों का दिमाग तेज होता है।
3. बालों को घना करने के लिए
चुकंदर के कई फायदे हैं। जिन बच्चों के बाल सिर पर कम होते हैं इनके लिए चुकंदर का प्रयोग लाभकारी होता है। सर्दी के मौसम में सूप के रुप में इसका सेवन बालों के लिए लाभकारी होता है।
लोग आमतौर पर चुकंदर खाना पसंद नहीं करते, लेकिन इसके फायदे जानने के बाद आप इसका सेवन अपनी और बच्चों की दिनचर्या में जरूर शामिल करें क्योंकि अच्छी सेहत के लिए अच्छा आहार लेना जरूरी होता है।

Wednesday, August 5, 2020

Rice Water For Hair: बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है चावल का पानी, इस आसान तरीकों से करें इस्तेमाल

Rice Water For Hair: यदि आप अच्छे और स्वस्थ बाल चाहते हैं तो इसके लिए आपको केवल एक गिलास चावल के पानी की जरूरत है. बस इसके लिए आपको चावलों को पानी में भिगोना है. बता दें, कि बालों की परेशानियों को खत्म करने के लिए बरसों से चावल के पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस वजह से अगर आप भी बालों की समस्या का सामना कर रही हैं तो आपको एक बार इस आसान घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.
क्या होता है चावल का पानी? (Rice Water for Healthy Skin)
अगर आप घर पर चावल बनाती हैं तो आपको चावल के पानी के बारे में पहले से पता होगा. आप चावल बनाने से पहले चावलों को पानी में भिगो कर रखती होंगी. इसलिए आगे से उस पानी को फेंकने की जगह उसे संभाल कर रख लें क्योंकि ये आपके बालों और त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है. चावल का पानी दिखने में थोड़ा सा मिल्की होता है क्योंकि चावलों को भिगोने से उनका स्टार्च निकलता है. 
चावल का पानी आपकी त्वचा को टाइट करता है और बालों को भी स्वस्थ करता है. इसके अलावा यह आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है. 
बालों के लिए ऐसे करें चावलों के पानी का इस्तेमाल (How to Use Rice Water for Hair)
बालों के लिए चावलों का पानी निकालने का सबसे पहला तरीका है चावलों को उबाल लें. इस दौरान चावल के उबल जाने के बाद जितना पानी बचे उसका इस्तेमाल करें. यह एक केंद्रित तरल है जिसे आप फेस वाश या हेयर रिंस के रूप में उपयोग करने के लिए पतला कर सकते हैं.
ऐसे बनाएं चावल
- एक गिलास लें और इसे चावलों से भर लें. (आप अपनी पसंद के चावलों का इस्तेमाल कर सकते हैं)
- अब इसमें हमेशा से अधिक पानी डालें.
- कड़ाई में कुछ देर के लिए चावलों को उबालें. ऐसे में आप चाहें तो चावल के ऊपर बचे एक्स्ट्रा पानी को निकाल सकते हैं. या फिर आप चाहें तो चावलों को निकालने के बाद बचे हुए पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बालों में ऐसे करें इस्तेमाल
- एक मग उबले हुए चावलों का पानी लें और उसमें कुछ बूंदे रोजमैरी, लैवेंडर एसेंशियल तेल की डालें.
- अब बालों में शैंपू लगाएं और ऊपर से चावलों का पानी डालें. आपके पास जितना वक्त हो उसके अनुसार 5 से 20 मिनट के लिए इसे बालों में लगा रहने दें.
- इतनी देर तक अपने बालों में आराम से मसाज करें.
- अब अपने बालों को सामान्य पानी से धो लें. हफ्ते में कम से कम एक बार इसे अपने बालों में लगाएं और कुछ वक्त बाद खुद ही असर दिखने लगेगा.
बालों के लिए चावलों के पानी के फायदे (Rice Water Benefits for Hair in Hindi)
स्टडीज के मुताबिक चावलों के पानी में इनोसिटोल और कार्बोहाइड्रेट होता है. चावलों के पानी के निकल जाने के बाद भी इनोसिटोल आपकेक बालों में रहता है और बालों को डैमेज होने से बचाता है. इसके अलावा चावलों के पानी में अमीनो एसिड होता है, जो जड़ों को मजबूत करता है और बालों को घना करता है. साथ ही बालों को शाइनी भी बनाता है. 
इस वजह से चावलों का पानी हर तरह से आपके लिए लाभकारी है. यह सुरक्षित, नेचुरल है और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है. 

Wednesday, July 15, 2020

घर में खमीर बनाने का सबसे आसान तरीका

यीस्ट को हिंदी में खमीर  कहते है। मैदा के आटे में यीस्ट मिलाकर रखने से फर्मेंटेशन होता है और आटा फूल जाता है। यीस्ट या खमीर की यह प्रक्रिया खाने को स्वादिष्ट , लजीज और फायदेमंद बनाती है।

इडली , डोसा या दाल का ढ़ोकला बनाने के लिए घोल में दही मिलाकर कुछ घंटे रखा जाता है जिससे घोल में खमीर  उठता है। यह यीस्ट बनने के कारण ही होता है। इसे बोरा उठना भी कहते हैं । इसी प्रकार जलेबी बनाने की प्रक्रिया में मैदा के घोल में खमीर उठाया जाता है फिर जलेबी बनाई जाती है।

खमीर बनाने के लिये सामग्री –

  • मैदा – एक कप
  • दही – 2 टेबल स्पून
  • चीनी – 2 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • खमीर बनाने की विधि –

    मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, दही, चीनी और सोंफ पाउडर डालिये और सारी चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये.

    आधा कप से भी कम पानी गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को एकदम गाड़ा घोलिये. मैदा के घोल को 5 -6 मिनिट तक खूब फैटिये. इस मिश्रण का अच्छी तरह फैंटना आवश्यक है. फैंटने के बाद इसे छोटे एयरटाइट बर्तन या डिब्बें में भरकर रख दीजिये या फैंटने वाले बर्तन के ऊपर क्लिंज फिल्म लगा कर रख दीजिये. 18 से 24 घंटे में घोल में हल्के बुलबुले आ जाते हैं, इसका मतलब मैदा के घोल में खमीर बन गया है.  इस मैदा से बने खमीर को आप फ्रिज में 7 दिन तक रख सकते हैं.

    इस खमीर को मैदा में डाल कर गूथने पर मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और मैदा स्पंजी हो जाती है, गूथी हुई खमीरी मैदा से किसी भी तरह की ब्रेड या पाव या नान बनाये जा सकते हैं. ब्रेड या नान बनाने के लिये तैयार खमीरी आटा से एक छोटी कटोरी आटा निकाल कर फ्रिज में रख दें. खमीर भी आप सात दिन तक प्रयोग में ला सकते हैं, यानि कि सात दिन के अन्दर जब भी आपको ब्रेड या पाव बनाने हो तब मैदा में पहले से रखा हुआ खमीर डाल कर गूथेंगे, गुथी हुई मैदा में लगभग 4 घंटे में खमीर उठ जाता है और यह स्पंजी हो जाती है.

    रसोई मे उपयोग
    • बेकर्स खमीर का प्रयोग कर ब्रेड बनाया जाता है, जो आटे के बीच बहुत सारे बुलबुले बनाता है, जिससे ब्रेड फीलकर हल्का बनता है और बेक करने पर हवादार बनता है। थोड़ी मात्रा में अल्कोहॉल भी बनता है, लेकिन यह ब्रेड के बेक होते-होते जल जाता है।
    • बीयर यीस्ट और वाईन यीस्ट का प्रयोग ईन्वर्ट शुगर को अल्कोहॉल मे बदलता है और बीयर और शैपैन के आधार पर, बुलबुले भी।

    संग्रह करने के तरीके
    • हमेशा इसे ठंडी सूखी जगह पर रखें, हो सके तो फ्रिज में (खमीर के लिये बेहद ज़रुरी), लेकिन इसे प्रयोग करने से पहले इसे सामान्य तापमान पर लाना ज़रुरी है।
    • ताज़ा खमीर बहुत जल्दी खराब हो जाता है और इसका प्रयोग 1-2 दिन के अंदर या पैक करने कि दिनाँक अनुसार कर लें।

Saturday, July 11, 2020

त्वचा पर आलू के स्वास्थ्यप्रद फायदे

त्वचा पर आलू के स्वास्थ्यप्रद फायदे:
आलू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है। इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो प्रदूषण और सूर्य की किरणों से होने वाली क्षति से हमारी त्वचा को सुरक्षा प्रदान करते हैं।
यह सीबम को नियंत्रित करता है और कील मुहांसों की रोकथाम करता है ।
धूप से झुलसी त्वचा ( tanning) को ठीक करता है।
यह हाइपरपिगमेंटेशन या झाई की समस्या दूर करता है।
यह आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या दूर करता है और आंखों की सूजन से छुटकारा दिलाता है।
यह चेहरे पर बारीक रेखाओं और झुर्रियों से मुक्ति दिलाता है।
यह त्वचा के दाह (inflammation) से मुक्ति दिलाता है।
चेहरे के भद्दे दाग धब्बे और निशानों को दूर करता है ।
यह आयु वृद्धि के चिह्नों की रोकथाम करता है।
आलू के उपरोक्त फायदों का लाभ उठाने के लिए हम आलू से बने निम्न फेस पैक के माध्यम से
आलू का उपयोग त्वचा की साज़ संभाल के लिए कर सकते हैं:
आलू का रस निकालने की विधि:
आलू को बारीक कस कर या मिक्सी में पीसकर आलू का रस निकालें और इसका उपयोग फेसपैक में करें। टमाटर और खीरे का रस भी इसी तरीके से निकाल सकती हैं।

आवश्यक सामग्री:
आलू का रस- 3 बड़े चम्मच
शहद- 2 बड़े चम्मच
आलू फेस पैक के लिए आवश्यक सामग्री
बनाने की विधि:
आलू का रस और शहद ऊपर बताए गए अनुपात में अच्छी तरह से मिलाकर फेस पैक बना लें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें और इसके सूखने पर चेहरा धोलें।

चेहरे पर कितनी बार लगाएँ?:
यह फेस पैक आप अपने चेहरे पर लगभग रोज़ लगा सकती हैं।

कार्य विधि:
शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है और इसे मुलायम और स्निग्ध बनाता है। आलू का रस अम्लीय होता है और इसमें प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट मौजूद होते हैं। ये दोनों चीजें त्वचा को चमकदार बनाती हैं और इस पर रौनक लाती हैं।

मुहांसों भरी त्वचा के लिए आलू टमाटर का फेस पैक:
आवश्यक सामग्री:
आलू का रस- 1 बड़ा चम्मच
टमाटर का पिसा हुआ गूदा- 1 बड़ा चम्मच
शहद- एक बड़ा चम्मच
विधि:
आलू के रस और टमाटर के गूदे को को अच्छी तरह से मिलाकर उसमें शहद मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण बना लें।अब इसे अपने चेहरे पर लगा लें।मुहांसों से प्रभावित हिस्सों पर इस फेस पैक की मोटी परत लगाएं।

कितनी बार:
मुहांसे ठीक होने तक दिन में एक बार

कार्य विधि:
टमाटर और आलू में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा त्वचा से बैक्टीरिया और जीवाणु (Germs) को दूर रखती है। इन दोनों का अम्लीय गुण त्वचा के बंद छिद्रों को खोलने में मदद करता है।

चमकती हुई त्वचा के लिए आलू और नींबू के रस का फेस पैक:
आवश्यक सामग्री:
आलू का रस- 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस- 2 बड़े चम्मच
शहद- आधी छोटी चम्मच
विधि:
तीनों चीजें अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण बना लें। इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें । 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें ।

कितनी बार लगाएं:
इसे एक दिन छोड़कर लगा सकती हैं ।

कार्य विधि:
नींबू और आलू के रस त्वचा से अतिरिक्त तेल सोख लेते हैं और अवरुद्ध छिद्र खोलते हैं और त्वचा में कसावट लाते हैं।
दाग धब्बे और निशान युक्त त्वचा के लिए आलू के रस और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक:
आलू के रस में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण बना लें।
अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर चेहरा धो लें।

कार्य विधि:
मुल्तानी मिट्टी और आलू में धूप से झुलसी त्वचा को ठीक करने और त्वचा के रंग को गोरा करने के गुण होते हैं। इन के उपयोग से दाग और निशान हल्के होते हैं ।

कितनी बार:
इसे सप्ताह में दो बार लगा सकती हैं क्योंकि इस पैक का अत्यधिक उपयोग आपकी त्वचा को शुष्क बनाता है।

झुर्रियां हटाने के लिए आलू का रस, दूध और ग्लिसरीन का फेस पैक:
आवश्यक सामग्री:
एक आलू का रस
कच्चा दूध-2 बड़े चम्मच
ग्लिसरीन- तीन से चार बूंद
उपरोक्त सभी सामग्री मिलाकर एक मिश्रण बना लें। चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं । फिर चेहरा धो लें।

कितनी बार:
इसका उपयोग आप सप्ताह में दो बार कर सकती हैं।

कार्य विधि:
ग्लिसरीन त्वचा को नम करती है। आलू का रस और ग्लिसरीन दोनों झुर्रियों का उपचार करते हैं, काले घेरे हटाते हैं और त्वचा को कसावट प्रदान करते हैं।

चेहरे पर रौनक लाने वाला आलू, खीरा, नींबू और हल्दी का फेस पैक:
आवश्यक सामग्री:
आलू का रस- 2 बड़े चम्मच
खीरे का रस- 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
हल्दी- एक चुटकी
विधि:
सभी रसों और हल्दी को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगा लें।अब इसे अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक सूखने तक लगा रहने दें। ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

कितनी बार:
इस फेस पैक को आप सप्ताह में दो बार उपयोग में ला सकती हैं।

कार्य विधि:
खीरे का रस त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और और धूप से हुए कालेपन को हटाता है जबकि नींबू और आलू का रस चेहरे के बंद छिद्रों को खोलकर साफ करते हैं और अतिरिक्त चिकनाई हटाते हैं। हल्दी चेहरे पर चमक लाती है और अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों की वजह से त्वचा को संक्रमित करने वाले बैक्टीरिया को दूर रखती है।

पिगमेंटेशन हटाने वाला आलू और चावल के आटे का फेस पैक:
आवश्यक सामग्री:
आलू का रस- एक बड़ा चम्मच
चावल का आटा- एक छोटी चम्मच
नींबू का रस- एक छोटी चम्मच
शहद- एक छोटी चम्मच
विधि:
सभी चीजों को मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण बनाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें और 15 मिनट बाद सूखने पर चेहरा धो लें ।

कितनी बार:
इसे आप सप्ताह में दो बार लगा सकती हैं।
कार्य विधि:
आलू का रस धूप से झुलसी त्वचा को ठीक करता है और दाग दूर करता है जबकि चावल का आटा आपके चेहरे से मृत सेल को हटाकर त्वचा को मुलायम कर इस पर रौनक लाता है। नींबू का रस छिद्रों में कसावट लाता है और शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है।

आलू और दही का एंटी एजिंग फेस पैक:
आवश्यक सामग्री:
पिसा हुआ आलू- आधा कप
दही- दो बड़े चम्मच
विधि:
दोनों चीजों को मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण बना लें और अपने चेहरे पर लगा ले। इसे आंखों में जाने से बचाएं। 15 मिनट तक सूखने तक लगाए रखें और फिर पानी से चेहरा धो लें।

कितनी बार:
इस फेस पैक को आप सप्ताह में दो बार लगा सकती हैं।

कार्य विधि:
दही में एंटी एजिंग गुण होते हैं। यह चेहरे के मृत सेल्स को हटाता है और छिद्रों में कसावट लाता है।

शुष्क त्वचा के लिए आलू, शहद और बादाम के तेल का फेस पैक:
आवश्यक सामग्री:
शुष्क त्वचा आवश्यक सामग्री 
पिसा हुआ आलू- (एक छोटा)
शहद- एक बड़ा चम्मच
बादाम का तेल- 1 बड़ा चम्मच
विधि:
तीनों चीजों को मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण बना लें इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें।

कितनी बार:
सप्ताह में दो बार।

कार्य विधि:
आलू त्वचा के लिए स्वास्थ्यप्रद होता है। शहद और बादाम का तेल त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं, त्वचा से निशान मिटाते हैं और चेहरे की बारीक रेखाओं को हटाते हैं।
🙏🙏🙏🌹💖🌹🙏🙏🙏

Saturday, June 6, 2020

कुकर में एगलेस मैंगो केक बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री :
1 कप मैदा
1 चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा
चुटकीभर नमक
2 कप चीनी
आधा चम्मच इलायची पाउडर
3 चौथाई कप मैंगो प्यूरी/गूदा
आधा कप तेल
आधा कप बटर मिल्क/छाछ
बनाने की विधि :
सबसे पहले कुकर के ढक्कन से रबर और सिटी निकाल लें फिर ढककर तेज आंच पर 5 मिनट तक गर्म करें. फिर आंच बंद कर दें.
बेकिंग प्लेट में चिकनाई लगा लें.
अब एक बाउल में मैदा , बेकिंग सोडा, नमक, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
एक दूसरे बड़े बाउल या बर्तन में तेल, छाछ और मैंगो प्यूरी डालकर चम्मच से अच्छी तरह फेंट लें.
इसके बाद इसमें मैदा का मिश्रण डालें और मिलाएं. ध्यान रहे इसमें गांठ न पड़े.
इस मिश्रण को तैयार बेकिंग प्लेट में डाल लें.
कुकर का ढक्कन खोलें और इसमें एक सेपरेटर रखें और फिर कुकर के अंदर बेकिंग प्लेट रखकर ढक्कन बंद कर 2 मिनट तक तेज आंच में पकाएं.
ध्यान रखें कुकर में पानी नहीं डालना है और न ही ढक्कन में सीटी और रबर लगानी है. सेपरेटर के लिए आप छोटी-छोटी 3 कटोरी भी रख सकते हैं.
2 मिनट बाद आंच को धीमा कर दें फिर 30 मिनट तक पकाएं.
तय समय के बाद आंच बंद कर दें और 5 मिनट तक कुकर का ढक्कन न खोलें.
5 मिनट के बाद ढक्कन खोलें और बेकिंग प्लेट को बाहर निकालकर 15 मिनट तक ठंडा होने को रखें.
इसके बाद प्लेट से केक निकालें और सर्व करें.
केक बनाने के लिए कम से कम 3 लीटर वाला प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें.
कुकर में केक बनाने के लिए ढक्कन में रबर और सीटी लगाने की जरूर नहीं होती.
साथ ही इसमें पानी डालने की भी जरूरत नहीं होती क्योंकि हमें केक बेक करना है, भाप में पकाना नहीं है.
कुकर का ढक्कन 30 मिनट तक न खोलें. केक ठीक से पका है या नहीं, चेक करने के लिए टूथपिक या फिर कांटे वाले चम्मच का इस्तेमाल करें.

आसानी से घर पर बनाये डोसे का घोल


आवश्यक सामग्री :
चावल (थोड़ा मोटा वाला) – 3 कप
धुली उड़द दाल – 1 कप
नमक – स्वादानुसार
दही – 1 टेबलस्पून
सूजी – 2 टेबलस्पून
मैथीदाना – 1/2 टीस्पून
बनाने की विधि :
डोसे का घोल बनाने के लिए चावल को पानी से अच्छी तरह से धो लें और फिर 7-8 घंटे के लिए पानी में गला दें। इसी तरह से उड़द दाल को भी धोकर, 7-8 घंटे के लिए एक अलग बर्तन में पानी में गला दें। मैथीदाना को भी उड़द दाल के साथ ही गला दें।
अब चावल को पानी में से निकाल कर मिक्सी में अच्छे से पीस लें और ज़रूरत पड़ने पर पीसते समय थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
फिर दाल को पानी में से निकाल कर मिक्सी में अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लें और ज़रूरत पड़ने पर पीसते समय थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
दाल के पेस्ट को पिसे हुए चावल के साथ मिला दें। (घोल बहुत गाढा या बहुत पतला नहीं होना चाहिए)
घोल में नमक, सूजी और दही डालकर अच्छे से मिला लें।
अब घोल को ढककर 7-8 घंटे के लिए रख दें ताकि खमीर उठ जाए। (खमीर के लिए घोल को कुछ देर के लिए धूप में भी रख सकते हैं )
खमीर उठने के बाद डोसे का घोल इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा।


घर पर बनाएं पिज्जा बेस

 आवश्यक सामग्री
2कप मैदा
2 बड़ा स्पून सूजी/रवा
1 बड़ा चम्मच तेल
आधा छोटी चम्मच नमक
एक छोटा चम्मच चीनी
एक छोटा चम्मच यीस्ट
एक बर्तन में मैदा, सूजी, नमक, चीनी, तेल और ड्राई यीस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
– फिर गुनगुना पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
– आटा गूंदने के बाद हाथ पर तेल लगाकर आटे को 5-6 मिनट तक मसल-मसल कर एकदम चिकना कर लें. आटा पिज्जा बेस बनाने के लिए तैयार है.
– अब इस आटे को दो भागों में बांट लीजिए. एक भाग उठाइए, आटे को गोल करें और थोड़ा-सा सूखा मैदा बोर्ड पर डालकर आधा सेमी. की मोटाई में गोल-गोल बेल लें.
– अब एक बड़ा-सा ढक्कन लें और उसके किनारों पर सूखा मैदा लगाकर पिज्जा बेस पर रखकर गोल पिज्जा काट लें.
– अब कांटे वाले चम्मच से पिज्जा बेस पर छेद कर दें.
– फिर एक बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर रखें और इसे तेल से चिकना कर लें. इस पर पिज्जा बेस रखें. इसी तरह से दूसरा पिज्जा बेस भी तैयार कर लें.
– तैयार पिज्जा बेस को डेढ़ से 2 घंटे के लिए कपडे़ से ढककर रख दीजिए ताकि यह फूलकर सेट हो जाएं. इसके बाद इन्हें बेक कर लें.
– ओवन को 200 डिग्री सेंल्सियस पर प्रीहीट कर लीजिए. पिज्जा बेस ट्रे को ओवन में रखें और ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर 5 मिनट के लिए सेट कर दें. 5 मिनट बाद पिज्जा को चेक कर लें. अगर पिज्जा बेस पका नहीं हो, तो इसे 2 मिनट के लिए और बेक कर लें. 7 मिनट में पिज्जा बेस बनकर तैयार हो जाता है.
– पिज्जा बेस को ठंडा होने के बाद फ्रिज में रखकर के एक हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

Tuesday, June 2, 2020

Imli Rice : एक बार इमली राइस खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे, इतनी आसान है यह चटपटी रेसिपी

सामग्री :
500 ग्राम चावल
एक कटोरी पकी इमली का गूदा
एक कटोरी मूंगफली के दाने
चार हरी मिर्च कटी हुई
थोड़ा करी पत्ता
आधा कटोरी कटा हरा धनिया
पांच टेबल स्पून शुद्ध घी
आधा टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
एक टी स्पून जीरा
दो चुटकी हींग
एक टेबल स्पून उड़द दाल
एक टी स्पून राई दाना
एक टी स्पून हल्दी पाउडर
नमक स्वाद के अनुसार
विधि :
चावल को अच्छे से धोकर कुकर में साधारण तरीके से बना लें। बनाते समय इसमें आधा टेबल स्पून नमक व कुछ बूंदे देसी घी की डाल दें ऐसा करने से चावल चिपकेंगे नहीं।
मूंगफली के दानों को घी में भूनकर अलग रख लें। इमली को कुकर में डालकर पानी डालें और एक सीटी के आने तक उबाल लें। ठंडा होने पर गूदा निकाल लें। कढ़ाई को गरम करें और घी डालें, गरम होने पर उड़द दाल, हींग जीरा डालकर भूनें।
राई और लाल मिर्च पाउडर व हल्दी डालकर भून लें फिर कटी हरी मिर्च डालें और करी पत्ता डालकर चलाएं और साथ ही इमली का पल्प डालकर पकाएं। उबाल आने पर पके चावलो को थोड़ा थोड़ा करके कढ़ाई मे डालते जाएं और साथ में चलाते रहें। जब सारी सामग्री चावल के साथ अच्छे से मिक्स हो जाए, तक ऊपर से तली मूंगफली व कटा हरा धनिया डालकर चलाएं। इसे गर्मा-गर्म परोसें।

Saturday, March 7, 2020

चेहरे पर तुरंत निखार और ग्लो लाने के लिए ऐसे बनाएं मूली का फेस पैक, 10 मिनट में दिखेगा असर

🙏🙏🙏🌹💖🌹🙏🙏🙏
नहाने के 3-4 घंटे बाद तक चेहरे की फ्रेशनेस खत्म हो जाती है। इसके बाद आपके चेहरे के रंग उतरा हुआ दिखने लगता है। ऐसा अक्सर तब होता है जब आप थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में अगर आपको तुरंत किसी फंक्शन या मीटिंग में जाना हो, तो खुद को संवारने का टाइम नहीं मिलता है। इस स्थिति में आप मूली का प्रयोग करके अपने चेहरे पर तुरंत प्राकृतिक ग्लो और निखार ला सकते हैं। जी हां, मूली पेट के लिए तो फायदेमंद होती है, इसके साथ ही ये त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। मूली से बना होममेड फेसपैक आपके चेहरे पर तुरंत निखार लाएगा। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की आसान विधि और प्रयोग करने का आसान तरीका
त्वचा के लिए क्यों फायदेमंद है मूली
मूली में ढेर सारे मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए मूली आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। मूली में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन ए त्वचा को भीतर से पोषण देता है और स्वस्थ बनाता है। विटामिन सी एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है, जो आपकी त्वचा से एजिंग के लक्षणों को दूर करता है। विटामिन सी त्वचा में मेलानिन के उत्सर्जन को बढ़ाता है। इसके अलावा मूली का रस प्राकृतिक रूप से ब्लीच की तरह काम करता है। इसलिए मूली को त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है।


मूली से बना फेस पैक इन समस्याओं से दिलाएगा छुटकारा
मूली से बना ये फेस पैक त्वचा पर तुरंत निखार लाता है और ग्लो बढ़ाता है।
ये फेस पैक धूप से झुलसने के कारण होने वाले चेहरे के दाग-धब्बों को तुरंत हटाता है और त्वचा की रंगत एक समान बनाता है।
मूली का फेस पैक त्वचा के रूखेपन को दूर करता है, क्योंकि इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं।
चेहरे की गहराई में जाकर स्किन पोर्स में जमा गंदगी को बाहर निकलता है, जिससे धीरे-धीरे रंग गोरा होने लगता है।
पिंपल्स, झुर्रियों और फाइन लाइन्स को दूर करता है।

कैसे बनाएं मूली का फेस पैक
आधी मूली लें और इसे छीलकर इसकी बाहरी गंदी त्वचा को उतार दें। इसे सादे पानी से धो लें।
अब मूली को ब्लेंडर में पीसकर भी इसका पेस्ट बना लें। अगर ग्राइंडर या ब्लेंडर नहीं है तो आप मूली को कद्दूकस या अदरक घिसने वाले टूल की मदद से घिस ले
इस पेस्ट को एक कटोरी में निकालें और इसमें आधे नींबू का रस मिलाएं।
इसमें 4-5 बूंद ऑलिव ऑयल डालें और चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाएं।
इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
सेंसिटिव त्वचा वाले लोगों को इससे थोड़ी जलन हो सकती है, इसलिए आप चाहें तो इसमें नींबू न मिलाएं।
इस तरह घर पर ही नैचुरल फेस पैक बनाकर आप सिर्फ 10 मिनट में ही चेहरे पर इंस्टैंट ग्लो ला सकते हैं।
इस फेस पैक का प्रयोग सप्ताह में 2-3 बार करने से धीरे-धीरे आपका रंग गोरा होने लगता है।
🙏🙏🙏🌹💖🌹🙏🙏🙏

Thursday, February 27, 2020

डीआईवाई स्किन मास्क्स से स्किन प्रॉब्लम्स दूर करें और पाएं खूबसूरत त्वचा

डीआईवाई स्किन मास्क्स से स्किन प्रॉब्लम्स दूर करें और पाएं खूबसूरत त्वचा
🙏🙏🙏🌹💖🌹🙏🙏🙏

चेहरे को निखारने और हेल्दी स्किन के लिए स्क्रबिंग और फेस पैक दोनों जरुरी है। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा फेस मास्क जो आपके लिए स्क्रबिंग और फेस मास्क दोनों का काम करेगा। आइए जानते हैं इस मास्क के बारे में.
क्या होता है शीट मास्क?
यह कॉटन का एक पतला और मुलायम सा कपड़ा होता है, जिसमें आंख, नाक और मुंह का हिस्सा कटा हुआ होता है। इस कपड़े यानी मास्क को अलग-अलग तरह की सामग्रियों में भिगोया जाता है और फिर इसे चेहरे पर रख लिया जाता है। ये काम इतना आसान है कि आप इसे घर पर आसानी से कर सकती हैं और पार्लर जाने का पैसा भी बचा सकती हैं। तो देर किस बात की अपने स्किन टाइप और उसकी समस्याओं के हिसाब से आप त्वचा के लिए फायदेमंद सामग्री को मिलाएं और उसमें भीगे मास्क को चेहरे पर रखें। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर देखिए कैसे आपका चेहरा चमक उठता है। तो आइए जान लेते हैं ऐसे ही तीन आसानी से बन जाने वाले मास्क के तरीकों के बारे में-
त्वचा को सॉफ्ट रखने के लिए हनी सिट्रस मास्क
शहद और विटामिन सी का मिश्रण आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है और साथ ही स्किन को गहराई से नमी भी देता है। इस मास्क को लगाने के बाद आपके चेहरे की ड्राईनेस की समस्या दूर हो जाएगी।
हनी सिट्रस मास्क के लिए सामग्री:
3 टेबलस्पून ताज़ा निचोड़ा हुआ संतरे का रस
1/2 टीस्पून शहद
मुलायम सूती झीना कपड़ा या मुस्लीन फ़ेस क्लॉथ
हनी सिट्रस मास्क बनाने का तरीका:
एक बाउल में संतरे का रस और शहद मिला लें। अब इसमें मलमल का कपड़ा भिगोकर उसे चेहरे पर रखें और पूरी तरह से उस कपड़े से चेहरे को कवर कर लें। इसके बाद इस मास्क को 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद मास्क हटाकर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।
बेजान त्वचा के लिए गुलाब जल और लैवेंडर ऑयल मास्क
गुलाब जल एक शानदार टोनर है। यह खुले रोमछिद्रों को बंद करता है और इसमें एंटी-इन्फ़ल्मेटरी गुण भी होते हैं यानी यह त्वचा पर रखे जाने पर जलन शांत करता है। वहीं लैवेंडर ऑयल मुरझाई त्वचा को फिर से तरोताजा कर चेहरे का ग्लो बढ़ा देता है।
गुलाब जल और लैवेंडर ऑयल मास्क के लिए सामग्री:
3 टीस्पून गुलाब जल
2 बूंद लैवेंडर ऑयल
मलमल का कपड़ा
लैवेंडर ऑयल मास्क बनाने की प्रक्रिया
एक बाउल में गुलाब जल और लैवेंडर ऑयल मिलाकर उसमें उसमें मलमल का कपड़ा भिगोकर रखें। अब इस कपड़े को चेहरे पर 20 मिनट के लिए छोड़ें और बीच-बीच कपड़े को थपथपाना न भूलें। मास्क निकालने के बाद चेहरे को थपथपाकर सुखाएं.
त्वचा जवां रखे खीरा नींबू पुदीना मास्क
खीरा बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकने व हल्का करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और कैफ़िक एसिड झुर्रियों और सन से पहुंची क्षति से लड़ने के लिए ऐंटीऑक्सिडेंट्स मुहैया कराता है। नींबू में एसिड की उच्च मात्रा होती है, जो ब्लैकहेड्स को साफ़ करके त्वचा को एकसमान रंगत देता है।
खीरा नींबू पुदीना मास्क बनाने के लिए सामग्री:
2 से 3 टीस्पून खीरे का रस
2 टीस्पून पुदीना या पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल
1/4 नींबू का रस
मलमल का कपड़ा
खीरा नींबू पुदीना मास्क बनाने का तरीक़ा:
एक कटोरी में खीरे का रस, एसेंशियल ऑयल और नींबू का रस मिलाएं और उसमें मलमल का कपड़ा भिगोएं। अब इस भीगे कपड़े को चेहरे पर रखकर थपथपाएं। 15 से 20 मिनट बाद मास्क को हटाएं और हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें. कुनकुने पानी से चेहरा साफ़ कर लें।
🙏🙏🙏🌹💖🌹🙏🙏🙏

Monday, September 23, 2019

गाय का देशी घी के फायदे

🙏🙏🙏🌹💖🌹🙏🙏🙏
ये दिमाग में वहा तक पहुच जाता है जहा कोई दवाई नहीं पहुच सकती
आजकल सर दर्द आम बात है, सर दर्द के लिए भाई राजीव दीक्षित जी ने बहुत से इलाज बताए है जिसमे से कुछ आपके साथ साझा करना चाहेगे. सर के दर्द की सबसे अच्छी दवा आपके घर मे है और वो है देशी गाय का घी. थोड़े से घी को चम्मच में हल्का सा गर्म कर लो और इसको दोनों नाक मे एक एक बूंद डाल के सो जाओ.
इससे सब तरह का सर दर्द 15-20 मिनट मे ठीक हो जाता है और ये आपको रातको सोते समय ही करना है. इस गाय के घी के बहुत से फायदे है. इससे खराब से खराब बीमारियाँ ठीक होती है इससे जैसे किसी के नाक से खून आता है, जिसे नकसीर कहते है. उसकी ये सबसे अच्छी दवा है.
अगर किसी व्यक्ति के नाक से हर समय छिक आती रहती है या पानी निकलता रहता है, उसके लिए भी ये बहुत ही अच्छी दवा है. अगर किसी की नाक में हड्डी बढ़ गयी है उसकी भी ये सबसे अच्छी दवा है अगर किसी को साइनस है ये दवा उसमे भी काम करती है.
अगर किसी को इस्तोप्लिया है, इसमे हर समय सर्दी खांसी होती रहती है इसको ये नुस्खा दो दिन मे ही ठीक कर देता है. अगर किसी को रातको सोने के बाद नाक से संगीत निकलता है जिसको आप खराटे भी कहते है, ये उसकी भी बहुत अच्छी दवा है. इस दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी है प्रीवियस स्ट्रोक, परलिसिस, ब्रेन हमरेज उसकी भी ये सबसे अच्छी दवा है. गाय का घी जिनको ब्रेन हमरेज हो जाता है, पारलिसिस हो जाता है, उनको कहो नाक मे घी डालकर सोये. 6 से 8 महीने में ये ठीक हो जायेगा
इन सबसे ज्यादा खतरनाक एक और बीमारी है, मिर्गी के दौरे पड़ना. ये बीमारी भी इससे बिलकुल ठीक हो जाती है. बस समय थोडा ज्यादा लगेगा लेकिन ठीक हो जाएगा. आजकल स्कूल collage के बच्चो को एक समस्या होने लगी है कि उनको पढाई हुई चीज याद नाह रहती, एक याद करते है तो पिछली भूल जाते है. ये दवा उनके लिए भी बहुत फायदेमंद है. यह गाय का घी स्मरण शक्ति बहुत तेज़ कर देता है.
गाय के घी के बारे में एक जानकारी आपको दे दूँ कि ये जितना पुराना होता है उतना ही अच्छा होता है. अगर पुराना गाय का घी मिले तो नाक का कैंसर ठीक कर देता है नाक का कैंसर जल्दी ठीक नही होता. लेकिन गाय का घी ठीक कर देता है. आपको एक सुझाव देता हूँ कि आप गाय का घी रखते जाओ, थोडा – थोडा. ये आपके लिए किसी दिन बहुत काम का है एक कांच की शीशी मे भरकर रख लो क्यूंकि कांच की शीशी मे ये खराब नही होता वैसे तो मिटटी के घड़े मे भी खराब नही होता लेकिन कांच की शीशी मे आप थोडा भी रख सकते हो
आपको सिर्फ इतना करना है कि देशी गाय का घी लेना है और हल्का गर्म करके रातको सोने से पहले दोनों नाक में एक एक बूंद डालनी है. और ये आपको बहुत फायदा देगा और ऊपर बताई गई सब बीमारी का इलाज भी करेगा.
🙏🙏🙏🌹💖🌹🙏🙏🙏