Monday, March 13, 2017

होली पर घर के मुख्य द्वार पर छिड़कें गुलाल, और फिर देखे चमत्कार

गों का त्योहार होली आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आए। होली के त्योहार को लेकर कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। वास्तु में भी इस त्योहार को लेकर खास उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

होली के दिन किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं। अपने घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और वहां दीपक जलाएं। जब दीपक बुझ जाए तो उसे होलिका की अग्नि में समर्पित कर दें। होलिका पूजन के लिए होलिका दहन वाले स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर पेड़ों से टूटकर गिरी लकड़‍ियां उपयोग की जानी चाहिए। होली के दिन सूर्य अस्त होने से पहले अपने घर और प्रतिष्ठान में धूप-दीप अवश्य जलाएं।

होलिका दहन के अगले दिन होली की थोड़ी सी राख को अपने शरीर पर मल लें। माना जाता है कि इससे ग्रह शांति होती है। होली की रात में घर की छत पर जाकर चंद्र देव का स्मरण करें। घी के दीपक के साथ धूप, अगरबत्ती अर्पित करें। सफेद रंग का प्रसाद अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। होली की रात अपने घर या प्रतिष्ठान की सारी लाइट जलाकर रोशनी करें।

अगर किसी ने कोई तंत्र कराया है तो थोड़ी मिश्री होलिका की अग्नि में समर्पित कर दें। होलिका की 11 परिक्रमा करते हुए सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

होली के दिन प्रात: काल हींग के पानी से मुख शोधन करना चाहिए। प्रात: काल उठते ही किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा दी गई वस्तु नहीं खानी चाहिए। सिर पर साफा, टोपी पहननी चाहिए। कोई व्यक्ति आपका पहना हुआ वस्त्र, रुमाल आदि मांगे तो इसे नहीं देना चाहिए। होली के दिन वास्तु यंत्र को पीले रंग के वस्त्र पर स्थापित करें।

No comments:

Post a Comment