Sunday, July 10, 2016

वजन बढ़ाने और पतलेपन से मुक्ति पाने के लिए भोजन।

Home remedy for strong healthy body.
जहाँ मोटापा एक बीमारी है वहीँ पर कमज़ोरी भी लोगों के उपहास का कारण बनता है। एक आकर्षक व्यक्तित्व की चाह रखने वाले नौजवानों के लिए शरीर का पुष्ट होना बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में कुछ घरेलु उपाय ज़रूर आज़माएं जो आपकी कमज़ोरी दूर कर शरीर को हृष्ट पुष्ट कर देंगे।

पहला प्रयोग।
1 से 2 ग्राम सौंठ एवं उतनी ही शिलाजीत खाने से अथवा २ से ५ ग्राम शहद के साथ उतनी ही अदरक लेने से शरीर पुष्ट होता है।

दूसरा प्रयोग।
3 से 5 अंजीर को दूध में उबालकर या अंजीर खाकर ऊपर से दूध पीने से शक्ति बढ़ती है।

तीसरा प्रयोग।
1 से 2 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण को आंवले के 10 से 10 मि. ली. रस के साथ 15 दिन लेने से शरीर में दिव्य शक्ति आती है।

चौथा प्रयोग।
एक गिलास पानी में एक निम्बू का रस निचोड़कर उसमे दो किशमिश डालकर रात को भिगोकर रख दीजिये। सुबह छानकर पी जाएँ एवं किशमिश चबा कर खा जाएँ। यह एक अदभुत शक्तिदायक प्रयोग है।

पाँचवाँ प्रयोग।
शाम को गर्म पानी में दो चुटकी हल्दी पीने से शरीर सदा निरोगी और बलवान रहता है।

क्या बहुत खाने के बाद भी आप कमज़ोर हो।
कई बार बहुत लोग खाते पीते बहुत हैं। मगर फिर भी उनका वजन नहीं बढ़ता और वो कमज़ोर ही लगते हैं। ऐसे में ज़रूरी हैं उन  बातो को समझना जिन कारणों की वजह से आपका शरीर भोजन को सही से पचा नहीं पा रहा।  आइये जाने ये कारण और इनका निवारण।

पतलेपन के कारण
बहुत खाने के बाद भी अगर आप कमज़ोर हो तो इसके कुछ बड़े कारण हैं नशा, भूख ना लगना, या पाचन तंत्र सही ना होना।

इनके निवारण।
सबसे पहले तो अगर आप नशा करते हैं, चाहे किसी भी तरह का नशा हो उसको छोड़ दीजिये। दूसरा ये के अगर आपको भूख नहीं लगती तो भोजन करने से 10 मिनट पहले अदरक का आचार खाया करे। या फिर भोजन के साथ भी ये खा सकते हैं। और तीसरा कारण हैं भोजन सही ना पचना जिसका कारण हैं लिवर का कमज़ोर होना तो उसके लिए सुबह शौच जाने के बाद एक गिलास गर्म पानी में एक निम्बू निचोड़ कर पिए बिना चीनी डाले। इस से उनके लिवर में जो समस्या हैं वो समाप्त होगी।

मोटा और तंदुरुस्त होने के लिए।
इसके बाद सुबह हल्का व्यायाम ज़रूर करे। जिसमे दंड मारने और दंड बैठक करना विशेष हैं। अगर तैराकी का समय मिले तो तैराकी अवश्य करनी चाहिए।

हर रोज़ सुबह शौच करने के बाद आधा घंटा प्राणायाम और योगासन ज़रूर करे, जिनमे विशेष कपाल भाति प्राणायाम हैं।

ये ज़रूर ध्यान रखे के ज़्यादा खाने से या ज़्यादा कसरत करने से शरीर नहीं बनता बल्कि हलकी कसरत और “काम खाओ मगर पचाओ अधिक” इस मंत्र से शरीर सुदृढ़ मज़बूत और मोटा ताज़ा होगा।

इसके बाद आप जो कुछ भी खाएंगे तो वो आपके शरीर को लगने लगेगा। चाहे सादा पानी ही क्यों ना पिए। और आपको तीन महीने में ही फर्क दिखेगा।

वजन बढ़ाने और पतलेपन से मुक्ति पाने के लिए भोजन।
अगर आप कमज़ोर हो, पतले हो, गाल पिचके हुए हैं, चेहरे पर लाली नहीं हैं तो ये उपाय करे और थोड़े दिनों में देखे अपने शरीर और चेहरे की रंगत।

जिस तरह लोग मोटापे से परेशान हैं उसी तरह लोग पतलेपन से भी परेशान हैं। दुर्बल शरीर होना भी उपहास का विषय बन जाता हैं। अगर कमज़ोर व्यक्ति इन पदार्थो को अपने भोजन में शामिल करेगा तो वो कुछ ही दिनों में मोटा ताज़ा, सुन्दर और आकर्षक हो जायेगा।

आइये जाने इनके बारे में।

1. बादाम और मक्खन
दस बादाम भिगो कर, पीसकर, ५० ग्राम मक्खन में स्वादनुसार बूरा शक्कर मिला कर डबल रोटी में मिलाकर नित्य खाए और खाकर गर्म दूध पिए। कम से कम तीन महीने। मोटापा बढ़ जाएगा। मस्तिष्क भी तेज़ होगा। सर्दी के मौसम में यह प्रयोग विशेष लाभ देता हैं।

2. अश्वगंधा और शतावरी
आयुर्वेद में अश्वगंधा और शतावरी के उपयोग से वजन बढाने का उल्लेख मिलता है। अश्वगंधा और शतावर का चूर्ण मिक्स कर ले, अब इस में बराबर मात्रा में मिश्री मिला लीजिये, रात को सोते समय या कसरत करने के बाद एक चम्मच फांकी ले कर ऊपर से गर्म दूध पीजिये। एक महीने में ही शरीर का रूप रंग और डील डौल बदल जायेगा.

3. अखरोट
अखरोट में आवश्यक मोनोअनसेचुरेटेड फैट होता है जो स्वस्थ कैलोरी को उच्च मात्रा में प्रदान करता है। रोज़ 20 ग्राम अखरोट खाने से वजन तेजी से प्राप्त होगा।

4. केला और गर्म दूध
तुरंत वजन बढाना हो तो केला खाइये। रोज़ दो या दो से अधिक केले खाने से आपका पाचन तंत्र भी अच्छा रहेगा। 3 केले खा कर ऊपर से गर्म दूध पिए। कुछ लोग केले को शेक बना कर पीते हैं, ऐसा ना करे।

5. मुनक्का
15 मुनक्का नित्य रात को खाकर पानी पीकर सोएं। एक दो महीने में ही सारी दुर्बलता दूर होकर शरीर का वजन बढ़ेगा, शरीर मोटा हो जायेगा।

6. अंजीर
शरीर का वजन घटता जा रहा हो, दिनों दिन शरीर पतला हो रहा हो, जवानी में ही बुढ़ापा झलकने लगे तो रात को आधा गिलास पानी में ३ अंजीर और ३ चम्मच सौंफ भिगो दे। प्रात: पानी छानकर अंजीर निकाल कर खाए और वही पानी पी जाए। ऐसा 45 दिन तक करने से वजन बढ़ जायेगा, शरीर मोटा हो जायेगा।
अंजीर दूध में उबाल कर खाने से और ऊपर से वही दूध पीने से भी मोटापा बढ़ता हैं और कमज़ोरी दूर होती हैं।

7. खजूर और चना।
5 खजूर और एक मुट्ठी काले चने धोकर रात को थोड़े से पानी में भिगो कर प्रात: खाएं, मोटापा बढ़ेगा, कमज़ोरी दूर होगी।

8. छुहारे।
रात को सोते समय चार छुहारे, गुठली निकाल कर एक गिलास दूध में डालकर उबाले, छुहारे चबा चबा कर खा लीजिये और ऊपर से दूध पी लीजिये। और इसी प्रकार सुबह नाश्ते में भी यही प्रयोग करे। यह प्रयोग सर्दी के मौसम में लगातार ३ महीने तक करे। शरीर मोटा और सुन्दर होगा। बल बढ़ेगा और यौन शक्ति भी बढ़ेगी। यह प्रयोग सभु आयु के स्त्री पुरुष कर सकते हैं।

9. मूंगफली।
मूंगफली खाने से कुपोषण से बचाव होता हैं, शारीरिक शक्ति बढ़ती हैं। मूंगफली खाने से, या इसकी खीर खाने से मोटापा बढ़ता हैं।

10. आलू
आलू कार्बोहाइड्रेट और काम्प्लेक्स शुगर का अच्छा स्त्रोत है। ये ज्यादा खाने से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है।

11. अनार और चुकंदर।
अनार और चुकंदर ये दोनों मांस और रक्त बढ़ाने वाले फल हैं। अत: नियमित एक अनार और एक चुकंदर का सेवन करना चाहिए।

और सुबह उठ कर नित्य कर्म से फ्री हो कर कसरत ज़रूर करे।

3 comments:

  1. Thanks for sharing your post. Weight loss is a major problem these days. People want to increase their weight. Herbal treatment for weight gain is more effective and safe. Visit http://vetollxl.com/

    ReplyDelete
  2. Thanks for sharing nice tips. Apart from tips give natural weight gain ways a try. It is also available in capsule form.

    ReplyDelete
  3. Now you will not need to take special diet for gain weight. Because natural
    weight gain supplement
    will provide you healthy weight within few days.

    ReplyDelete