Monday, July 25, 2016

हर्बल शैम्पू साबुन बनाने की विधि

Home Made Herbal Shampoo.

इन सभी वस्तुओं को मिलाकर रातभर 1 ltr. पानी में भिगो दीजिये :
50 ग्राम बीज निकला हुआ रीठा
50 ग्राम सूखा आँवला
50 ग्राम शिकाकाई
50 ग्राम दानामेथी
50 ग्राम ALOE VERA गुद्दा

सुबह इसे 15 मिनट उबाल लीजिये. जब ये ठंडा हो जाये तो इसे छानकर इसका पानी अलग कर लीजिये. अब इस पानी में 1 नीबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. एक बेहतरीन हर्बल शैम्पू तैयार है. आप इसे एक बोतल में भरकर रख लीजिये और जब भी बाल धोने हों तो इस शैम्पू का इस्तेमाल कीजिये.

यह शैम्पू बालों के लिये बहुत ही फायदेमंद है.
हाँ इस से झाग थोड़ा कम मिलेगा, मगर स्वस्थ बाल ज़रूर मिलेंगे।

घर पर बनाये हर्बल साबुन ::
पशुओ की चर्बी से बचिये-
सामग्री :-
१. मुल्तानी मिटटी 100 ग्राम
२.शिकाकाई 50 ग्राम
३. रीठा 25 ग्राम
४. गुलाब जल 25 ग्राम
५. बेसन 25 ग्राम
६. नारियल तेल 25 ग्राम
७. शहद 25 ग्राम
८. अलोविरा रस 25 ग्राम
९. तुलसी रस 05 ग्राम
१०.निम्बू रस 10 ग्राम
११. पसंदानुसार खुसबू
१२. फिटकरी 05 ग्राम

सबसे पहले मुल्तानी मिटटी,शिकाकाई ,रीठा को पिस कर भिंगो दे फिर उसमे सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर अपने पसंदानुसार सांचे में डाल कर सुखा लेवे |

बस ये आपके लिए 4 हर्बल साबुन तैयार हो जायेगा |

इसमे बादाम आयल , नीम का तेल व् दुसरे तेल भी डाल कर बनाया जा सकता है

No comments:

Post a Comment