Monday, May 16, 2016

दादी नानी के समय से भी पुराने 28 जबरदस्त नुस्खे

n
हमारे घर की रसोई औषधियों का खजाना है। कई घरेलू चीजें ऐसी हैं जिनका उपयोग करके हम छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स को आसानी से ठीक कर सकते हैं। बस जरूरत है तो किचन में या हमारे आसपास उपस्थित इन चीजों के गुणों व उपयोगों की सही जानकारी की। हमारे पूर्वज प्राचीन समय से ही घरेलू चीजों का उपयोग इलाज के लिए करते आए है। चलिए आज जानते हैं कुछ ऐसे ही प्राचीन समय से घरेलू नुस्खों के बारे में जो कि दोहों के रूप में हैं…..

1. मक्खन में थोड़ा सा केसर मिलाकर रोजाना लगाने से काले होंठ भी गुलाबी होने लगते हैं।

2. मुंह की बदबू से परेशान हों तो दालचीनी का टुकड़ा मुंह में रखें। मुंह की बदबू तुरंत दूर हो जाती है।

3. लहसुन के तेल में थोड़ी हींग और अजवाइन डालकर पकाकर लगाने से जोड़ों का दर्द दूर हो जाता है।

4. लाल टमाटर और खीरा के साथ करेले का जूस लेने से मधुमेह दूर रहता है

5. अजवाइन को पीसकर उसका गाढ़ा लेप लगाने से सभी तरह के चमड़ी के रोग दूर हो जाते हैं।

6. ऐलोवेरा और आंवला का जूस मिलाकर पीने से खून साफ होता है और पेट की सभी बीमारियां दूर होती हैं।

7. बीस ग्राम अांवला और एक ग्राम हल्दी मिलाकर लेने से सर्दी और कफ की तकलीफ में तुरंत आराम होता है

8. शहद आंवले का जूस और मिश्री सभी दस – दस ग्राम मात्रा में लेकर बीस ग्राम घी के साथ मिलाकर लेने से यौवन हमेशा बना रहता है।

9. अजवाइन को पीसकर और उसमें नींबू का रस मिलाकर लगाने से फोड़े-फुंसी दूर हो जाते हैं।

10. बहती नाक से परेशान हों तो युकेलिप्टस का तेल रूमाल में डालकर सूंघे। आराम मिलेगा।

11. बीस मिलीग्राम आंवले के रस में पांच ग्राम शहद मिलाकर चाटने से आंखों की ज्योति बढ़ती है।

12. रोज सुबह खाली पेट दस तुलसी के पत्तों का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है।

13. यदि आप कफ से पीड़ित हों और खांसी बहुत परेशान कर रही हो तो अजवाइन की भाप लें। कफ बाहर हो जाएगा।

14. अदरक का रस और शहद समान मात्रा में मिलाकर लेने से सर्दी दूर हो जाती है

15. थोड़ा सा गुड़ लेने से कई तरह के रोग दूर होते हैं, लेकिन इसे ज्यादा नहीं खाना चाहिए चाहे ये कितना ही अच्छा लगता हो।

16. रोज खाने के बाद छाछ पीने से कोई रोग नहीं होता है और चेहरे पर लालिमा आती है।

17. छाछ में हींग, सेंधा नमक व जीरा डालकर पीने से हर तरह के रोग दूर हो जाते हैं।

18. नीम के सात पत्ते खाली पेट चबाने से डायबिटीज दूर हो जाती है।

19. 20 ग्राम गाजर के रस में 40 ग्राम आंवला रस मिलाकर पीने से ब्लड प्रेशर और दिल के रोगों में अाराम मिलता है।

20. बेसन में थोड़ा सा नींबू का रस, शहद और पानी मिलाकर लेप बनाकर लगाने से चेहरा सुंदर और आकर्षक लगता है।

21. चौलाई और पालक की सब्जी भरपूर मात्रा में खाने से जवानी हमेशा बनी रहती है।

22. शहद का सेवन करने से गले की सभी समस्याएं दूर होती हैं और आवाज मधुर होती है।

23. सर्दी लग जाए तो गुनगुना पानी पिएं। राहत मिल जाएगी।

24. छाछ में पांच ग्राम अजवाइन का चूर्ण मिलाकर लेने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

25. सुबह- शाम खाली पेट जामुन की गुठली का रस पीने से डायबिटीज में आराम मिलता है।

26. पित्त बढ़ने पर घृतकुमारी और आंवले का रस मिलाकर पिएं। राहत मिलेगी।

27. दालचीनी का पाउडर पानी के साथ लेने पर दस्त में आराम हो जाता है। 28. गुड़ में थोड़ी अजवाइन मिलाकर लेने से एसिडिटी में राहत मिलती है।

1. दो चम्मच धनिया उबालकर सेवन करने से आँव में फौरन लाभ होगा।
2. प्रात: काल बिना कुछ खाए 5 दाने मुनक्का खाने से कब्ज दूर होती है।
3. लौंग के तेल की दो-तीन बूँदें चीनी या बतासे के साथ लेने से हैजे में फायदा होता है।
4. एक गिलास गरम पानी में डेढ़ चम्मच शहद गरारे करने से बैठा हुआ गला ठीक हो जाता है और आवाज खुल जाती है।
5. शहद और अदरक का रस एक-एक चम्मच मिलाकर सुबह शाम पीने से जुकाम ठीक हो जाता है।
6. एरंडी के तेल में कपूर मिलाकर सुबह शाम मसूड़ों पर मलें यह प्रयोग मसूड़ों के लिये अत्यंत लाभकारी है।
7. अमरूद के पत्तों को एक लीटर पानी में डालकर काढ़ा तैयार कीजिये।
8. पत्तियों को इतना उबालिये की उनका रस उस पानी में आ जाए और पानी उबले दूध की तरह गाढ़ा हो जाए।
9. इस काढ़े को बार-बार कुल्ला कीजिये, इससे भयानक से भयानक दांत का दर्द भी दूर हो जायेगा।
10. हल्दी और दूध गर्म कर उसमें गुड़ मिलाकर पीने से जुकाम, कफ व शरीर दर्द से राहत मिलती है।
11. जायफल के तेल का फाहा दांत में रखने से दंतक्षय रुक जाता है । और दांत के कीड़े मर जाते है और दांत की पीड़ा भी शांत होती है।
12. देसी घी को जरा सा गरम करके उसमें चुटकी भर नमक मिलाकर होंठों पर मलें, होंठों का फटना बंद हो जायेगा।
13. जहां खटमल दिखाई दें वहां नारंगी का छिलका कुचलकर रख दें खटमल नौ दो ग्यारह हो जाएंगे।
14. भुने हुये प्याज को पीसकर उसमें जीरे का चूर्ण और मिश्री मिलाकर खाने से लू का प्रकोप नष्ट होता है।
15. मुख की दुर्गंध तथा छाले दूर करने के लिये अनार की छाल पानी में उबाल कर थोड़ी देर मुंह में रखकर गरारे करें।
16. खांसी आने पर अरबी की सब्जी खाएं इससे खांसी को तुरंत आराम मिलेगा।
17. तुलसी के पत्तों का रस चीनी में मिलाकर पीने से दिन में दो-तीन बार प्याज खाने या इमली को भिगो कर उसका पानी पीने से लू नहीं लगती।
18. जले हुये स्थान पर केले का गूदा
लगाने से जलन मिटेगी व फफोले नहीं पड़ेगे।
19. कत्था पानी में घोल कर गाढ़ा-गाढ़ा छालों पर लेप करें या गाय के दूध से बने दही में पका केला मिलाकर खाएं, छाले बिल्कुल ठीक हो जाएंगे।
20. गन्ने का रस पीलिया रोग में बड़ा लाभ-प्रद है यह पीलिया की जड़ काट देता है।
21. कपूर के चूर्ण को नारियल तेल में
मिलाकर रात को सिर में लगायें सुबह किसी अच्छे शैम्पू से सिर धो ले जुएं मर जाएंगे।
22. ततैया काटने पर कटे हुये स्थान पर तुरंत मिट्टी का तेल लगाएं, जलन शांत
हो जाएगी।
23. एक चम्मच तुलसह का रस, एक चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में तीन-चार बार सेवन करने से कफ तथा खांसी में राहत मिलती है।

No comments:

Post a Comment